Hindi NewsBihar NewsSamrat Choudhary reacts to Prashant Kishor linking him with Shilpi Gautam death case says it was ice cream seller Rakesh
वो दूसरा राकेश है, आइसक्रीम बेचता था; शिल्पी-गौतम केस से नाम जोड़ने पर बोले सम्राट चौधरी

वो दूसरा राकेश है, आइसक्रीम बेचता था; शिल्पी-गौतम केस से नाम जोड़ने पर बोले सम्राट चौधरी

संक्षेप:

जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर द्वारा पटना के शिल्पी-गौतम केस से नाम जोड़ने पर भारतीय जनता पार्टी के नेता और उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि वो हाजीपुर का कोई और राकेश था जो आइसक्रीम बेचता था।

Sep 30, 2025 10:16 am ISTRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

पटना के बहुचर्चित शिल्पी-गौतम केस से अपना नाम जोड़ने पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि वो राकेश नाम का कोई दूसरा आदमी था जो हाजीपुर का रहने वाला था और आइसक्रीम बेचा करता था। सम्राट का एक नाम पहले राकेश कुमार भी रहा है। जन सुराज पार्टी (जेएसपी) के नेता प्रशांत किशोर ने सोमवार को यह सवाल पूछा था कि 1999 में शिल्पी जैन और गौतम सिंह की पटना में विवादित मौत के केस में सम्राट चौधरी क्या संदिग्ध अभियुक्त रहे हैं और क्या उनका सैंपल जांच के लिए लिया गया था या नहीं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

राबड़ी देवी के मुख्यमंत्री कार्यकाल में 1999 में पटना के एक फ्लैट के गैराज में कार में शिल्पी जैन और गौतम सिंह का लगभग नग्न शव मिला था। तब भाजपा के नेता सुशील कुमार मोदी ने इस मामले को राबड़ी के भाई साधु यादव से जोड़ते हुए बड़ा मुद्दा बना दिया था। पुलिस ने केस को सुसाइड और बाद में सीबीआई ने जांच के बाद भी इसे सुसाइड बताकर क्लोज कर दिया। शिल्पी जैन पटना के एक कपड़ा व्यापारी की बेटी थीं। गौतम सिंह युवा राजद से जुड़ा था और डॉक्टर बीएन सिंह का बेटा था।

प्रशांत किशोर ने सम्राट चौधरी का नाम शिल्पी-गौतम केस से जोड़ा, 1999 में मौत से हिल गया था बिहार

सम्राट चौधरी ने सोमवार की शाम पटना में दुर्गा पूजा पंडाल में पूजा-पाठ के बाद कहा- “एक आइसक्रीम बेचने वाले का नाम था राकेश। वो आइसक्रीम बेचता था बेचारा। वो है रहने वाला हाजीपुर का। अब इसको (प्रशांत किशोर) कहां-कहां से बुद्धि दे रहा है। शिल्पी-गौतम कांड में पूरी तरह जांच सीबीआई ने की। हमलोगों को तो पता भी नहीं है। जिस राकेश की बात वो करते हैं, वो तो हाजीपुर का रहने वाला है। ये लोग को कुछ पता नहीं है बिहार के बारे में। बिहार का रहने वाला है। पूरा देश को लूटकर आया है।”

ये भी पढ़ें:खोजी पत्रकार बन गए हैं प्रशांत किशोर; जन सुराज के आरोपों पर सम्राट चौधरी का तंज
ये भी पढ़ें:सम्राट चौधरी को मर्डर केस में गिरफ्तार करे सरकार; प्रशांत बोले- जेल भेजें नीतीश
ये भी पढ़ें:लालू ने गैंगवार में 22 लोगों को... मर्डर केस पर सम्राट चौधरी का पीके को जवाब
ये भी पढ़ें:आरके सिंह ने सम्राट चौधरी से इस्तीफा मांगा, बोले- पीके को जवाब दें या पद छोड़ें
Ritesh Verma

लेखक के बारे में

Ritesh Verma
रीतेश वर्मा लगभग ढाई दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। बिहार में दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने के बाद दिल्ली-एनसीआर में विराट वैभव, दैनिक भास्कर, आज समाज, बीबीसी हिन्दी, स्टार न्यूज, सहारा समय और इंडिया न्यूज के लिए अलग-अलग भूमिका में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।