मुख्यमंत्री तो वही बनेगा जिसको..., विजय चौधरी ने सम्राट-नीतीश मुलाकात पर भी रखी बात

Nishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

विजय चौधरी ने इस मुलाकात के अलावा बिहार में नई सरकार के गठन और नए मुख्यमंत्री पर भी अपनी बात रखी है। विजय चौधरी ने कहा, 'सम्राट चौधरी तो बराबर आते हैं, कल भी आए थे। आप सभी को मालूम है कि नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। ऐसे में स्वाभाविक है कि आपस में बातचीत होगी।'

मुख्यमंत्री तो वही बनेगा जिसको..., विजय चौधरी ने सम्राट-नीतीश मुलाकात पर भी रखी बात

बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर हलचल तेज है। सीएम नीतीश कुमार के बाद बिहार का अगला सीएम कौन होगा? इस सवाल पर जमकर कयासबाजी हो रही है। नए सीएम की रेस में बिहार के मौजूदा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का भी नाम है। इस बीच सम्राट चौधरी सीएम नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे। सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार की इस मुलाकात पर बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने प्रतिक्रिया दी है। विजय चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सम्राट चौधरी पहले भी सीएम हाउस आते रहे हैं। नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है, ऐसे में आपसी बातचीत स्वाभाविक है।

विजय चौधरी ने इस मुलाकात के अलावा बिहार में नई सरकार के गठन और नए मुख्यमंत्री पर भी अपनी बात रखी है। विजय चौधरी ने कहा, 'सम्राट चौधरी तो बराबर आते हैं, कल भी आए थे। आप सभी को मालूम है कि नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। ऐसे में स्वाभाविक है कि आपस में बातचीत होगी।' नई सरकार के गठन और कैबिनेट पर विजय चौधरी ने कहा कि अभी मंत्रिमंडल को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। नई सरकार का गठन हो जाएगा। चंद दिनों का इंतजार है कर लीजिए सब्र से। नीतीश कुमार के इस्तीफे पर विजय चौधरी ने कहा कि इसका भी टाइम लाइन जल्द ही पता चल जाएगा।

जब विजय चौधरी ने पूछा गया कि मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा और क्या इसको लेकर सहमति नहीं बन सकी है? तब इसपर विजय चौधरी ने कहा, 'यह तो भारतीय जनता पार्टी को तय करना है और इस मामले में बीजेपी की अपनी प्रक्रिया होती है। उनके अनुशंसा पर एनडीए के विधायक दल नेता चुनेंगे। मुख्यमंत्री तो वही बनेगा जिसको एनडीए के सारे विधायक मिलकर नेता चुनेंगे। इसमें भाजपा की अहम भूमिका है। वो लोग तय कर के बताएंगे और इसके बाद एडीए के विधायक दल की बैठक होगी जिसमें विचार कर के जिसको नेता चुना जाएगा वो मुख्यमंत्री होगा।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।