बिहार में 6 करोड़ लोगों का घर पर होगा हेल्थ चेकअप, सम्राट चौधरी ने भेज दिया रथ

हिन्दुस्तान टीम, पटना
Follow us on Google News
share

बिहार में अब 6 करोड़ लोगों का हेल्थ चेकअप घर बैठे हो सकेगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। इसी के साथ सीएम ने सभी जिलों के डीएम को आदेश दिया है कि वो इसकी मॉनिटरिंग करें। 

Bihar Chief Minister Samrat Choudhary
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी।

बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आम लोगों के स्वास्थ्य से संबंधित बड़ी सेवा का आगाज किया। इसके जरिए बिहार के 6 करोड़ लोग अपने घर बैठे-बैठे अपना हेल्थ चेकअप करवा सकेंगे। दरअसल मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को जांच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार अभियान का शुभारंभ किया। साथ ही जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत राज्य के छह करोड़ लोगों की स्वास्थ्य जांच उनके घर पर की जाएगी।

उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि इस अभियान की मॉनिटरिंग करें। पटना के ऊर्जा ऑडिटोरिय में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि मिशन कायाकल्प की शुरुआत की जाएगी। इसका मकसद होगा गांवों के अस्पतालों में किसी भी स्तर की दिक्कत है तो उसे ठीक करना।

'जांच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार' अभियान अगले तीन महीने तक बिहार के सभी जिलों में चलेगा। बताया जा रहा है कि इस अभियान के तहत खास तौर से उच्च रक्तचाप, कैंसर, मधुमेह जैसी बीमारियों की पहचान और उसके उपचार पर जोर रहेगा। इस अभियान के तहत एएनएम और आशा कार्यकर्ताएं लोगों के घरों में जाकर स्वास्थ्य सर्वे और स्क्रिनिंग करेंगी। इसके अलावा गंभीर बीमारी पाए जाने पर वो मरीज को स्वास्थ्य केंद्र या फिर बड़े अस्पतालों में रेफर करेंगी।

इस अभियान के आगाज के मौके पर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार भी मौजूद थे। निशांत कुमार ने कहा आज जिस अभियान की शुरुआत की गई है उसके जरिए बिहार के लोगों को घर-घर जाकर जागरूक किया जाएगा ताकि समय रहते बीमरियों की पहचान हो सके और उसका इलाज हो सके।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsबिहार में 6 करोड़ लोगों का घर पर होगा हेल्थ चेकअप, सम्राट चौधरी ने भेज दिया रथ