सम्राट चौधरी ने CM आवास का विस्तार रोका, 1 अणे से अलग रहेगा 5 देशरत्न बंगला, आदेश रद्द

Ritesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

Bihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का 1 अणे मार्ग स्थित सीएम आवास और 5 देशरत्न मार्ग स्थित बंगला अलग-अलग ही रहेगा। राज्य सरकार ने बंगला विस्तार के आदेश को वापस ले लिया है।

सम्राट चौधरी ने CM आवास का विस्तार रोका, 1 अणे से अलग रहेगा 5 देशरत्न बंगला, आदेश रद्द

Bihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आधिकारिक सीएम आवास 1 अणे मार्ग और 5 देशरत्न मार्ग का बंगला अलग-अलग ही रहेगा। सीएम आवास को 1 अणे मार्ग से 5 देशरत्न मार्ग तक बढ़ाने का आदेश राज्य सरकार ने वापस ले लिया है। पूर्व सीएम राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड बंगला को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के मंत्री नंद किशोर राम को आवंटित करने के बाद सरकार ने राजद नेता को बंगाल खाली करके नए आवंटित 39 हार्डिंग रोड बंगले में जाने कहा है। इस आदेश के फिर निकलने के बाद राजद ने सीएम आवास में 5 देशरत्न मार्ग बंगला मिलाकर 15 एकड़ का आवास हो जाने का सवाल उठाया था। जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर ने पूछा था कि 1 अणे मार्ग जैसा बड़ा बंगला रहते हुए भी सीएम आवास का दायरा क्यों बढ़ाया जा रहा है।

भवन निर्माण विभाग ने गुरुवार को सीएम आवास का विस्तार 5 देशरत्न मार्ग तक करने का आदेश वापस ले लिया है। अब 5 देशरत्न मार्ग वाला बंगला लोक सेवक आवास का हिस्सा नहीं रहा। भवन निर्माण विभाग ने आदेश जारी कर कहा कि लोक सेवक आवास मरम्मती के बाद अब रहने के लिए उपलब्ध हो गया है। विभाग के अनुसार मरम्मती के काम के कारण 5 देशरत्न मार्ग को अस्थायी रूप से सीएम आवास का विस्तारित हिस्सा घोषित करने की अधिसूचना निरस्त कर दी गई है।

घर तो खाली करना होगा, कोई मां का लाल रोक नहीं सकता; राबड़ी देवी के बंगला विवाद पर बोले सीएम सम्राट चौधरी

सीएम आवास को लेकर फैसले में बदलाव के बाद मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने मुद्दे को लपक लिया है। राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि वर्ष 2019 में बिहार सरकार ने पटना उच्च न्यायालय में लिखित में जवाब दिया था कि 05 देशरत्न मार्ग वाला बंगला उपमुख्यमंत्री के लिए निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि राजद के सवाल पर राज्य सरकार को लगा कि कहीं उसकी भद न पिट जाए, इसलिए समय रहते अपने पूर्व के आदेश को निरस्त कर दिया। अहमद ने कहा कि सरकार को अन्य अनुत्तरित सवालों के जवाब भी देने चाहिए। बता दें कि सीएम आवास से सटे 5 देशरत्न मार्ग में तेजस्वी यादव और सम्राट चौधरी डिप्टी सीएम कार्यकाल में रह चुके हैं।

नीतीश और मांझी को आवास तो लालू-राबड़ी को क्यों नहीं? पूर्व सीएम बंगला विवाद को राजद ने नया रंग दिया

सम्राट चौधरी ने पटना और मुजफ्फपुर में दो दिन पहले कहा था कि अगर पार्टी उनसे कह देगी कि उनका काम पूरा हो गया है तो वो 24 घंटे के अंदर बंगला खाली करके चल देंगे। उन्होंने बंगला नहीं खाली करने वाले राबड़ी देवी के बयान पर तंज कसते हुए कहा था कि मां को अलग बंगला चाहिए, बेटा को अलग बंगला चाहिए। सम्राट चौधरी ने कहा था कि 1 अणे मार्ग उनका 11वां आवास है और वो इससे पहले सरकारी आवास से सिर्फ दफ्तर चलाते रहे हैं, जबकि रहते अपने निजी घर में थे।

नीचे - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर तेल बचाने के अभियान के तहत सीएम आवास से पैदल ही सचिवालय जाते मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी।

Bihar Chief Minister Samrat Choudhary

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Ritesh Verma

लेखक के बारे में

Ritesh Verma
रीतेश वर्मा पत्रकारिता में 25 साल से अलग-अलग भूमिका में अखबार, टीवी और डिजिटल में काम कर चुके हैं। दैनिक जागरण के साथ बिहार में 5 साल तक जिला स्तर की प्रशासनिक और क्राइम रिपोर्टिंग करने के बाद रीतेश ने आईआईएमसी, दिल्ली में दाखिला लेकर पत्रकारिता की पढ़ाई की। एक साल के अध्ययन ब्रेक के बाद रीतेश ने विराट वैभव से दोबारा काम शुरू किया। फिर दैनिक भास्कर में देश-विदेश का पेज देखा। आज समाज में पहले पन्ने पर काम किया। बीबीसी हिन्दी के साथ आउटसाइड कंट्रीब्यूटर के तौर पर जुड़े। अखबारों के बाद रीतेश ने स्टार न्यूज के जरिए टीवी मीडिया में कदम रखा। रीतेश ने टीवी चैनलों में रिसर्च डेस्क पर लंबे समय तक काम किया है और देश-दुनिया के विषयों पर तथ्यपरक जानकारी सहयोगियों को आगे इस्तेमाल के लिए मुहैया कराई है। सहारा समय और इंडिया न्यूज में भी रीतेश रिसर्च का काम करते रहे। इंडिया न्यूज की पारी के दौरान वो रिसर्च के साथ-साथ चैनल की वेब टीम के हेड बने और इनखबर न्यूज पोर्टल को बतौर संपादक शुरू किया। लाइव हिन्दुस्तान के साथ एडिटर- न्यू इनिशिएटिव के तौर पर पिछले 6 साल से जुड़े रीतेश फिलहाल उत्तर प्रदेश और बिहार की खबरों और दोनों राज्यों की टीम को देखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।