बिहार के हर जिले में एय़रपोर्ट, पटना हवाईअड्डे का रनवे विस्तार जल्द; सम्राट चौधरी सरकार का प्लान

Nishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share

सम्राट चौधरी ने पदाधिकारियों से कहा कि पटना हवाई अड्डे के रनवे के विस्तार एवं क्षमता वृद्धि को लेकर तेजी से काम करें। राज्य सरकार नागर विमानन मंत्रालय को पूरा सहयोग करेगी। दरभंगा हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का दर्जा मिल जाने पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की संभावनाएं बढ़ेगी।

बिहार के हर जिले में एय़रपोर्ट, पटना हवाईअड्डे का रनवे विस्तार जल्द; सम्राट चौधरी सरकार का प्लान

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि बिहार में नागरिक उड्डयन का तेजी से विकास हो रहा है। हम लोगों का उद्देश्य अगले पांच वर्षों में हवाई संपर्कता को 10 गुना बढ़ाना है। राज्य सरकार सभी जिलों में हवाई संपर्कता को विकसित करने के लिए रोडमैप तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि बिहार को एक अग्रणी नागरिक उड्डयन केंद्र के रूप में विकसित करना है, जिसमें सुरक्षित, निर्बाध और टिकाऊ संपर्क हो। राज्य में हवाई संपर्कता बढ़ने से पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को काफी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही यहां रोजगार के नये अवसर उपलब्ध होंगे। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को लोक सेवक आवास, एक अणे मार्ग में नागर विमानन विभाग, भारत सरकार तथा सिविल विमानन विभाग, बिहार सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया और पदाधिकारियों को कई निर्देश दिये।

बैठक में नागर विमानन मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव समीर कुमार सिन्हा ने पटना हवाई अड्डे के रनवे विस्तार एवं क्षमता वृद्धि को लेकर अपने सुझाव दिये। साथ ही दरभंगा हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाना, अजगैबीनाथ धाम ग्रीनफिल्ड हवाई अड्डा परियोजना, पूर्णिया हवाई अड्डा के स्थाई सिविल एन्क्लेव का निर्माण, मुजफ्फरपुर-वाल्मीकिनगर, सहरसा एवं बीरपुर हवाई अड्डे का विकास, संशोधित उड़ान योजना के अन्तर्गत बिहार को प्राथमिकता, अतिरिक्त हवाई अड्डों को उड़ान योजना में शामिल करना, फारबिसगंज हवाई अड्डे का उन्न्यन, राज्य की हवाई पट्टियों का तकनीकी मानकों के अनुरूप उन्नयन जैसे विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। वहीं, सिविल विमानन विभाग के सचिव निलेश रामचंद्र देवरे ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से हवाई अड्डों और हवाई पट्टियों के विकास एवं आधुनिकीकरण, हवाई संपर्कता का विस्तार, सुरक्षा ढांचों का विकास, उड़ान योजना सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दी।

पटना हवाई अड्डा रनवे का विस्तार तेजी से करें

मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों से कहा कि पटना हवाई अड्डे के रनवे के विस्तार एवं क्षमता वृद्धि को लेकर तेजी से काम करें। राज्य सरकार नागर विमानन मंत्रालय को पूरा सहयोग करेगी। दरभंगा हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का दर्जा मिल जाने पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की संभावनाएं बढ़ेगी। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, नागर विमानन मंत्रालय के सचिव समीर सिन्हा, भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण के अध्यक्ष विपिन कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।