मुजफ्फरपुर को 141 करोड़ की सौगात, सीएम सम्राट चौधरी सेट किया 2030 का टारगेट

लाइव हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

सीएम सम्राट चौधरी ने कहा है कि बिहार उद्योंगों का हब बनेगा।2030 तक सब को राज्य के अंदर रोजगार देने के लक्ष्य पर काम किया जा रहा है।

CM Samrat Choudhary in Leather Cluster Muzaffarpur
मुजफ्फरपुर लेदर क्लस्टर में प्रॉडक्ट का निरीक्षण करते सीएम सम्राट चौधरी

पटना/मुजफ्फरपरपुर, हिटी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि बिहार उद्योगों का हब बनेगा। राज्य के लोगों में काम करने की क्षमता और प्रतिभा है। जरूरत इस बात की है कि उन्हें अपने ही राज्य में रोजगार और उद्यम के पर्याप्त अवसर मिले। इसके लिए राज्य में उद्योगों का व्यापक नेटवर्क विकसित किया जाएगा। 2030 के पहले राज्य में ही लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य तय किया गया है।

मुख्यमंत्री ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर के मोतीपुर प्रखंड के औद्योगिक क्षेत्र महवल में 140.95 करोड़ की लागत से निर्मित मेगा लेदर, फुटवियर एवं एक्सेसरीज क्लस्टर तथा साझा सुविधा केंद्र का उद्घाटन किया। मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के पानी और यहां की युवा शक्ति को राज्य के विकास से जोड़ना है। राज्य सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए नई नीतियां बना रही है। उद्योगों की स्थापना, निवेश को प्रोत्साहन, रोजगार सृजन और आधारभूत संरचना के विस्तार से अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

12 लाख लोग बिहार से बाहर करते हैं मजदूरी

उन्होंने उद्योगपतियों से बिहार में निवेश का प्रस्ताव देने की अपील करते हुए कहा कि सरकार उनका परीक्षण करेगी। जरूरत के अनुसार 30 दिनों में संबंधित क्षेत्र के लिए नीति बनेगी। सरकार की प्राथमिकता केवल औद्योगिक प्रस्ताव तैयार करना नहीं, बल्कि वास्तविक रूप से कारखाने स्थापित करना है। सरकार एमएसएमई, भारी उद्योग और अन्य औद्योगिक क्षेत्रों को बढ़ावा दे रही है। सीएम ने कहा कि करीब 12 लाख लोग आज भी बिहार से बाहर मजदूरी करने जाते हैं। सरकार का लक्ष्य है कि वर्ष 2030 से पहले लोगों को बिहार में ही रोजगार उपलब्ध कराया जाए। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी, मंत्री श्रेयसी सिंह, रमा निषाद केदार प्रसाद गुप्ता आदि उपस्थित थे।

1000 मेगावाट क्षमता के डेटा सेंटर का लक्ष्य

सीएम ने कहा कि बिहार में डिजिटल आधारभूत संरचना और डेटा सेंटर के क्षेत्र में बड़ी संभावनाएं हैं। हाल ही में पटना में 12 मेगावाट क्षमता के डेटा सेंटर का उद्घाटन हुआ है। सरकार का लक्ष्य वर्ष 2030 तक 1000 मेगावाट क्षमता का डेटा सेंटर विकसित करना है। इसके माध्यम से लगभग 10 लाख करोड़ के निवेश की संभावना है। 50 या 100 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर काम करने लगें, तो हजारों करोड़ का राजस्व मिलेगा।

एमओयू पर हस्ताक्षर

मोतीपुर में लेदर पार्क के उद्घाटन के दौरान सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में उद्योग विभाग व फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। साथ में हैं उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी व उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह।

औद्योगिक क्लस्टर विकसित होगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि गया में इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (आईएमसी) के विकास की प्रक्रिया चल रही है। मुजफ्फरपुर और दरभंगा में भी इस तरह के औद्योगिक क्लस्टर विकसित किये जाएंगे। मुजफ्फरपुर, पटना और गया के बीच रैपिड रेल चलाने की योजना पर काम किया जाएगा। इससे मुजफ्फरपुर से पटना करीब 30 से 40 मिनट में और गया लगभग एक से डेढ़ घंटे में पहुंचा जा सकेगा।

सरकार को स्वेच्छा से भूमि देने पर 10% अधिक भुगतान

मुख्यमंत्री ने भूमि अधिग्रहण के संबंध में कहा कि यदि कोई व्यक्ति स्वेच्छा से अपनी जमीन सरकार को देना चाहता है, तो उसे निर्धारित राशि से 10 प्रतिशत अधिक भुगतान करने की नीति बनाई गई है। इसका उद्देश्य भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को सुगम बनाना और औद्योगिक परियोजनाओं को गति देना है।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुर को 141 करोड़ की सौगात, सीएम सम्राट चौधरी सेट किया 2030 का टारगेट