मुजफ्फरपुर में एयरपोर्ट के शिलान्यास की तैयारी शुरू, रनवे हो रहा समतल, तोड़े जा रहे जर्जर भवन

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

बिहार के मुजफ्फरपुर में स्थित पताही एयरपोर्ट के शिलान्यास की तैयारियां तेज हो गई हैं। परिसर में दर्जनों जेसीबी लगाकर साफ-सफाई के साथ पुराने एवं जर्जर भवनों को तोड़ा जा रहा है। जगह-जगह मिट्टी भराई कर रनवे को समतल किया जा रहा है।

Patahi Airport (Representative Image)
पताही एयरपोर्ट के शिलान्यास की तैयारियां तेज हो गई हैं। (सांकेतिक तस्वीर)

बिहार के मुजफ्फरपुर में स्थित पताही एयरपोर्ट के शिलान्यास को लेकर उम्मीद जगी है। शिलान्यास को देखते हुए पताही हवाई अड्डे को चमकाया जा रहा है। परिसर में दर्जनों जेसीबी लगाकर साफ-सफाई के साथ पुराने एवं जर्जर भवनों को तोड़ा जा रहा है। जगह-जगह मिट्टी भराई कर रनवे को समतल किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, सोमवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों के साथ डीएम और एसएसपी ने पताही हवाई अड्डा परिसर का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के बाद एयरपोर्ट के शिलान्यास को लेकर तैयारियों को और तेज कर दिया गया है। हवाई अड्डे के मुख्य गेट को फिलहाल बंद कर दिया गया है तथा वहां गार्ड की तैनात कर दी गई है। परिसर में अनधिकृत प्रवेश पर रोक लगाई गई है।

व्यवस्था के लिए अधिकारी प्रतिनियुक्त

हवाई अड्डा के शिलान्यास के लिए 7 सितंबर को सीएम के संभावित कार्यक्रम को लेकर डीएम कुमार गौरव ने अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है। इसके लिए सात अधिकारियों को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। शैलेश कुमार चौधरी, अभिजीत चौधरी, डॉ.रचना सिन्हा, विनोद कुमार तिवारी, यशवंत कुमार लोकेश कुमार झा सूचना एवं संजीव कुमार को शामिल किया गया है। इनके सहयोग के लिए 24 अधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। छह वरीय अधिकारी इसकी मॉनिटरिंग करेंगे।

वर्षों पुराना सपना होगा साकार: डॉ. राजभूषण

मुजफ्फरपुर। केंद्रीय राज्य जलशक्ति मंत्री सह सांसद डॉ. राजभूषण चौधरी ने कहा कि 7 सितंबर का दिन ऐतिहासिक होगा। पताही एयरपोर्ट का वर्षों पुराना सपना साकार होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पताही हवाई अड्डा व्यापार, उद्योग, शिक्षा को नई उड़ान देगा। उन्होंने इसके लिए पीएम नरेन्द्र मोदी, पूर्व सीएम नीतीश कुमार का आभार जताया।

मुजफ्फरपुर के सपनों को मिलेगी हवाई उड़ान : सुरेश

पताही हवाई अड्डा का कार्य प्रारंभ होने पर पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने मंगलवार को हवाई अड्डे पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के साथ एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। उन्होंने कहा कि पताही से हवाई सेवा शुरू करने की घोषणा पीएम नरेंद्र मोदी ने स्वयं की थी। आज उस घोषणा के धरातल पर उतरने की दिशा में कार्य प्रारंभ होना पूरे जिले के लिए खुशी की बात है। मौके पर विजय चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक कुमार, पताही मुखिया संजय ठाकुर, कुमुद पासवान, स्वाती पराशर, अनिल गुप्ता सहित अन्य थे।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुर में एयरपोर्ट के शिलान्यास की तैयारी , तोड़े जा रहे जर्जर भवन