निकाय चुनाव में ई वोटिंग, 400 एसी बस, बिहार AI मिशन; सम्राट कैबिनेट के 20 बड़े फैसले

May 06, 2026 06:39 pm ISTJayesh Jetawat हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share

बिहार में नगर निकाय चुनावों में अब इलेक्ट्रॉनिक मतदान यानी ई-वोटिंग कराई जाएगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में 6 मई को आयोजित बिहार कैबिनेट की बैठक में कुल 20 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई है। 

निकाय चुनाव में ई वोटिंग, 400 एसी बस, बिहार AI मिशन; सम्राट कैबिनेट के 20 बड़े फैसले

Bihar Cabinet Decisions: बिहार में कैबिनेट विस्तार से एक दिन पहले पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में 20 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई है। बिहार में नगर निकाय चुनावों में अब ई वोटिंग हो सकेगी। वायु प्रदूषण से निपटने के लिए राज्य भर में 400 इलेक्ट्रॉनिक एसी बस चलाई जाएंगी। साथ ही बिहार एआई मिशन को भी सम्राट कैबिनेट से मंजूरी दी गई है। बिहार सरकार ने तकनीक, शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।

बैठक के बाद कैबिनेट विभाग के प्रमुख सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार ने बिहार को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए ‘बिहार एआई मिशन’ का गठन किया है। इसके तहत जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

यह प्रशिक्षण राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के सहयोग से संचालित होगा। इससे प्रशासनिक कार्य, वित्तीय प्रबंधन, कृषि, समाज कल्याण और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में डेटा आधारित निर्णय लेने में मदद मिलेगी और व्यवस्था अधिक पारदर्शी बनेगी।

नगर निकाय चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक मतदान

नगरपालिका चुनाव 2026 में वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों और बाहर रहने वाले मतदाताओं को सुविधा देने के लिए इलेक्ट्रॉनिक मतदान (ई-वोटिंग) की व्यवस्था लागू की जाएगी। इस योजना पर लगभग 31.45 लाख रुपये खर्च होंगे और इसके क्रियान्वयन की जिम्मेदारी एक केंद्रीय तकनीकी संस्था को दी गई है। इससे मतदान प्रक्रिया अधिक सरल, सुलभ और पारदर्शी बनेगी।

400 ई बस से सुधरेगा परिवहन

प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत बिहार के प्रमुख शहरों में 400 वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसें चलाने में होने वाले घाटे की भरपाई के लिए 517.16 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। पटना में 150 और मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गयाजी, दरभंगा और पूर्णिया में 50-50 बसों का संचालन होगा। इस योजना को 12 सालों तक लागू किया जाएगा। इससे प्रदूषण कम होगा और लोगों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिलेगी।

तीन जिलों में कटाव निरोधक कार्यों को मंजूरी

राज्य कैबिनेट से बक्सर, सारण और वैशाली में कटाव निरोधक कार्यों के लिए 175 करोड़ रुपये की योजना मंजूर की गई है।

सीतामढ़ी मेडिकल कॉलेज का बदला नाम

सीतामढ़ी में निर्माणाधीन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल का नाम बदलकर ‘मां सीता चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल’ रखा गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जानकी नवमी पर सीतामढ़ी में यह घोषणा की थी, इसे अब कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। मिथिला क्षेत्र में स्थित सीतामढ़ी को मां सीता की जन्मभूमि माना जाता है, इसलिए इसके धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

(हिन्दुस्तान ब्यूरो की रिपोर्ट)

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।

जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।