बिहार में शहीद जुब्बा सहनी विश्वविद्यालय, मॉडल स्कूल के बच्चे पहनेंगे विशेष यूनिफॉर्म; सम्राट कैबिनेट ने दी मंजूरी

हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
Follow us on Google News
share

Samart Choudhary Cabinet Decisions: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में कैबिनेट की हुई बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। सम्राट कैबिनेट ने बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में शहीद जुब्बा सहनी वास्तुकला एवं असैनिक अभियंत्रण विश्वविद्यालय के स्थापना की मंजूरी दी है।

Samart Choudhary Cabinet Decisions
Samart Choudhary Cabinet Decisions

Samart Choudhary Cabinet Decisions: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। इसके तहत राज्य में जुब्बा सहनी विश्वविद्यालय खोलने को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा मॉडल स्कूल के छात्रों के लिए खास ड्रेस को मंजूरी दी गई है। बिहार सरकार मुजफ्फरपुर में शहीद जुब्बा सहनी वास्तुकला एवं असैनिक अभियंत्रण विश्वविद्यालय की स्थापना करेगी। इसमें वास्तुकला, असैनिक अभियंत्रण एवं उससे संबंधित विषयों में उच्चस्तरीय शिक्षण, प्रशिक्षण, अनुसंधान, नवाचार और ज्ञान के सृजन को प्रोत्साहित किया जाएगा। सोमवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में राज्य मंत्रिपरिषद ने इस प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगा दी। बैठक में 10 प्रस्तावों पर स्वीकृति दी गई। राज्य में विशिष्ट विश्वविद्यालयों की स्थापना की जाएगी। इसमें आधुनिक अनुसंधान, तकनीकी नवाचार, शोध एवं मानव संसाधन का उन्नयन हो सकेगा।

साथ ही इन विश्वविद्यालयों से नए वैज्ञानिक दृष्टिकोण तथा रोजगारपरक शिक्षा को बल मिलेगा। इसी तरह भागलपुर में श्यामा प्रसाद मुखर्जी एआई एवं कम्प्यूटर विज्ञान विश्वविद्यालय की स्थापना के प्रस्ताव पर भी राज्य मंत्रिपरिषद ने मुहर लगाई। अग्निवीरों को वनरक्षी की नियुक्ति में न्यूनतम 20 फीसदी का आरक्षण दिया जाएगा। कैबिनेट ने इस प्रस्ताव पर भी सहमति दी। इसके लिए बिहार अवर वन सेवा संशोधन नियमावली को मंजूरी दी। गौर हो कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुजफ्फरपुर और भागलपुर में नए विश्वविद्यालय खोलने की घोषणा की थी। सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल ने बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय अधिनियम में संशोधन को भी मंजूरी दी। इसके अलावा बिहार विशिष्ट विश्वविद्यालय विधेयक, 2026 को भी मंजूरी दी है।

भागलपुर में खुलेगा AI और कंप्यूटर साइंस विश्वविद्यालय

कैबिनेट की अहम बैठक में भागलपुर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं कंप्यूटर विज्ञान विश्वविद्यालय खोलने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल गई है। यहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कंप्यूटर साइंस और नई तकनीकों से जुड़े विषयों में उच्च शिक्षा और रिसर्च को बढ़ावा मिलेगा। राज्य में अलग-अलग विषयों पर आधारित उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान खोलने के लिए बिहार विशेष विश्वविद्यालय विधेयक, 2026 के प्रारूप को मंजूरी दी गई है। इसके जरिए राज्य में नई तरह के विशेष विश्वविद्यालय स्थापित किए जा सकेंगे।

मॉडल स्कूल के बच्चों की विशेष यूनिफार्म होगी

एक महत्वपूर्ण निर्णय में मॉडल स्कूलों के बच्चों को विशेष यूनिफार्म देने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया। इसके तहत नौवीं से 12 वीं तक के सभी बच्चों को छह हजार रुपये की विशिष्ट यूनिफार्म दी जाएगी। इसमें पोशाक, बेल्ट, जूता-मोजा, हाफ स्वेटर, टोपी, बंडी, ब्लेजर और बैग दिये जाएंगे। जीविका के माध्यम से यह बच्चों को मुहैया कराया जाएगा।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।