बिहार में फैक्ट्री लगाने वालों के उत्पाद सरकार खरीदेगी, सम्राट चौधरी ने 25 प्रतिशत की गारंटी दी

लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में लगने वाली फैक्ट्रियों में बने उत्पाद अगर मानक हैं, तो उनका एक हिस्सा सरकार ही खरीद लेगी। सीएम ने ऐसे 25 प्रतिशत उत्पाद खरीदने की गारंटी दी है। 

bihar investors meet samrat choudhary
पटना में निवेशकों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

बिहार में फैक्ट्री लगाने वाले उद्योगपतियों एवं उद्यमियों को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गारंटी दी है। इन फैक्ट्रियों में बनने वाले उत्पाद (प्रोडक्ट) का एक चौथाई हिस्सा सरकार खुद खरीदेगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को पटना में आयोजित ‘राइजिंग बिहार इन्वेस्टर्स मीट’ में यह घोषणा की। सीएम ने निवेशकों को सुरक्षा का भरोसा देते हुए दावा किया कि बिहार में सभी लोग सुरक्षित और व्यवस्थित हैं। उन्होंने कारोबारियों से बिहार आकर उद्योग लगाने की अपील की। सम्राट ने कहा कि उद्योगों को सरकार सभी तरह की सुविधाएं और सुरक्षा मुहैया कराएगी।

पटना के ताज होटल में गुरुवार को इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन किया गया। इसमें देश भर से कई उद्यमी और उद्योगपति शामिल हुए। केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की।

25 प्रतिशत प्रोडक्ट सरकार खरीदेगी- सम्राट

इन्वेस्टर्स मीट को संबोधित करते हुए सीएम सम्राट चौधरी ने निवेशकों को भरोसा दिलाया कि बिहार में लगने वाली फैक्ट्रियों में बनने वाला उत्पाद अगर मानक होगा, तो सरकार खुद ही प्रोडक्ट का एक हिस्सा खरीद लेगी। मुख्यमंत्री ने 25 प्रतिशत मानक उत्पाद खरीदने की गारंटी दी।

उद्योगों को पानी-बिजली मुहैया कराएगी सरकार

मुख्यमंत्री सम्राट ने देश-विदेश के उद्यमियों से बिहार आकर उद्योग लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, "आप एकदम बिहार आइए। काम कीजिए। आपको पूर्ण रूप से सुरक्षा के साथ सारी व्यवस्था मिलेगी। इंफ्रास्ट्रक्चर का काम चल रहा है। बिजली और पानी उद्योगों तक पहुंचाया जाएगा। बिहार को समृद्ध बनाना है।"

‘बिल्ड और बिलीव’

सम्राट ने बिहार में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए बिल्ड (उत्पादन, निर्माण) और बिलीव (भरोसा) का मंत्र दिया। सीएम ने निवेशकों से कहा कि जब तक वे बिहार में बिल्ड और बिलीव नहीं करेंगे, तब तक भारत समृद्ध नहीं हो सकेगा। देश की समृद्धि के लिए बिहार की तरक्की बहुत जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है। सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। इसमें केंद्र सरकार का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। बिहार में कई एक्सप्रेसवे की कल्पना हो रही है। रक्सौल-हल्दिया, गोरखपुर-सिलीगुड़ी, पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। बक्सर और भागलपुर के बीच एक्सप्रेसवे भी बनाया जा रहा है।

कोसी नदी के किनारे बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर

सम्राट चौधरी ने बिहार इन्वेस्टर्स मीट में ऐलान किया कि कोसी नदी के किनारे इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोसी नदी को सबसे खतरनाक नदी माना जाता है। इसके 287 किलोमीटर क्षेत्र में लगभग डेढ़ लाख एकड़ जमीन पर उद्योग लगा सकते हैं। सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री को पानी की ज्यादा जरूरत होती है। ऐसे में कोसी नदी में ऐसे उद्योगों को बहुत पानी मिलेगा। सीएम ने कहा कि इस प्लान पर सरकार में मंथन चल रहा है।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।

जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsबिहार में फैक्ट्री लगाने वालों के उत्पाद खरीदेंगे, सम्राट ने दी 25% की गारंटी