बंगाल चुनाव में सम्राट चौधरी को बड़ा जिम्मा, 40 स्टार प्रचारकों में बिहार से कौन-कौन; पूरी लिस्ट देखें

Apr 05, 2026 10:35 pm ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

ममता बनर्जी को सत्ता से बेदखल के संकल्प के साथ बीजेपी ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट तैयार की है जिसमें बिहार से कई चेहरों को शामिल किया गया।

बंगाल चुनाव में सम्राट चौधरी को बड़ा जिम्मा, 40 स्टार प्रचारकों में बिहार से कौन-कौन; पूरी लिस्ट देखें

Bengal Assembly Election BJP Star Campaigner: बिहार के परोसी राज्य पश्चिम बंगाल में दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को चुनाव हैं। बीजेपी बिहार के बाद मिशन बंगाल पर पूरी ताकत के साथ काम कर रही है। ममता बनर्जी को सत्ता से बेदखल के संकल्प के साथ बीजेपी ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट तैयार की है जिसमें बिहार से कई चेहरों को शामिल किया गया। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के साथ स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को भी स्टार का तमगा मिला है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ के साथ कई फिल्मी हस्तियों को स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया गया है।

पूरी लिस्ट इस प्रकार है-

नितिन नवीनन(राष्ट्रीय अध्यक्ष)

नरेंद्र मोदी (प्रधानमंत्री)

अमित शाह (केंद्रीय गृह मंत्री)

जे.पी. नड्डा केंद्रीय मंत्री)

राजनाथ सिंह (रक्षा मंत्री)

नितिन गडकरी (सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री)

धर्मेंद्र प्रधान (केंद्रीय मंत्री)

अश्विनी वैष्णव (रेल मंत्री)

भूपेंद्र यादव (केंद्रीय मंत्री)

अन्नपूर्णा देवी (केंद्रीय मंत्री)

शिवराज सिंह चौहान (केंद्रीय मंत्री)

स्मृति ईरानी (पूर्व केंद्रीय मंत्री)

योगी आदित्यनाथ (उत्तर प्रदेश सीएम)

हिमंत बिस्वा सरमा (असम सीएम)

देवेंद्र फडणवीस (महाराष्ट्र सीएम)

माणिक साहा (त्रिपुरा सीएम)

मोहन चरण माझी (ओडिशा सीएम )

फिल्म और खेल जगत

मिथुन चक्रवर्ती (अभिनेता)

कंगना रनौत (सांसद और अभिनेत्री)

हेमा मालिनी (सांसद और अभिनेत्री)

मनोज तिवारी (सांसद और अभिनेता)

लियेंडर पेस (टेनिस खिलाड़ी)

पश्चिम बंगाल के स्थानीय नेता

सुवेंदु अधिकारी (नेता प्रतिपक्ष)

डॉ. सुकांत मजूमदार (प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री)

दिलीप घोष (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष)

शांतनु ठाकुर (केंद्रीय राज्य मंत्री)

सामिक भट्टाचार्य (राज्यसभा सांसद)

अमित मालवीय (आईटी सेल प्रमुख)

अन्य प्रमुख नाम

अनुराग ठाकुर

अर्जुन मुंडा

बाबूलाल मरांडी

सम्राट चौधरी

सुनील बंसल

बिप्लब कुमार देब

मंगल पांडेय

राजू बिस्ता

डॉ. जयंता कुमार रॉय

मनोज टिग्गा

बिजन गोस्वामी

नितिन नवीन

रेखा गुप्ता

बंगाल चुनाव को भारतीय जनता पार्टी ने नाक का सवाल बना रखा है। राज्य की 292 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की पार्टी की तैयारी है। 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में चुनाव होने वाले है। 4 मई को वोटों की गिनती होगी। पीए नरेंद्र मोदी की कई सभाएं बंगाल में चुकी हैं। राज्य में धुआंधार चुनावी सभाओं के जरिए बहुमत हासिल कर भाजपा पश्चिम बंगाल में इतिहास रचना चाहती है। "मेरा बूथ, सबसे मजबूत" अभियान के तहत बीजेपी ने राज्य के 70,000 से अधिक पोलिंग बूथों पर अपनी समितियां सक्रिय कर दी हैं। घुसपैठ, सीएए, महिला सुरक्षा, भ्रष्टाचार, डबल इंजन विकास मॉडल जैसे मुद्दों को लेकर बीजेपी बंगाल चुनाव के मैदान में है।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।