Hindi NewsBihar NewsSamrat Chaudhary lashes out at Lalu for Tejaswi CM candidate of Mahagathbandhan day of shames for democracy
लोकतंत्र को शर्मसार करने वाला दिन, चोर का बेटा सीएम कैंडिडेट; लालू, तेजस्वी पर सम्राट चौधरी भड़के

लोकतंत्र को शर्मसार करने वाला दिन, चोर का बेटा सीएम कैंडिडेट; लालू, तेजस्वी पर सम्राट चौधरी भड़के

संक्षेप: Bihar Chunav: सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू यादव की पहचान सजायाफ्ता पंजिकृत अपराधी की है। उनके बेटे को सीएम की गद्दी कैसे दी जा सकती है। बिहार की जनता फिर से जंगलराज नहीं आने देगी।

Thu, 23 Oct 2025 05:09 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए तेजस्वी यादव को महागठबंधन का सीएम फेस बनाने पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा बयान आया है। उन्होंने तेजस्वी के साथ लालू यादव को लपेट लिया है। कहा है कि पंजिकृत अपराधी और चोर का बेटा मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहा है। भ्रष्टाचारी लोग गुंडागर्दी के बल पर सत्ता में बैठना चाहते हैं, यह जनता नहीं होने देगी। राजद अपने सहयोगी पार्टियों कोउनके प्रत्याशियों के विरुद्ध उम्मीदवार देकर टॉर्चर कर रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बिहार की जनता जानती है कि लालू यादव और उनकी धर्मपत्नी रबड़ी देवी को 15 सालों तक मौका दिया गया। लेकिन राज्य की जनता को लूट, बेईमानी, भ्रष्टाचार अपराध की सौगात मिली। लालू परिवार को लोवर कोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक सजा मिली। लालू यादव की पहचान सजायाफ्ता पंजिकृत अपराधी की है। उनके बेटे को सीएम की गद्दी कैसे दी जा सकती है। बिहार की जनता फिर से जंगलराज नहीं आने देगी।

सम्राट चौधरीने कहा कि तेजस्वी यादव सभी परिवारों को सरकारी नौकरी देने का वादा करते हैं। दो लाख 70 हजार करोड़ नौकरी देने पर 12 लाख करोड़ का खर्च होगा। जीविका दीदी को 30 हजार महीना देने पर 40 हजार करोड़ का मासिक बजट आएगा। कुल मिलाकर 17 लाख करोड़ का बजट चाहिए। पता नहीं ऐसा हिसाब इसे कौन समझा रहा है। जनता इसका जवाब 6 नवम्बर और 11 नवम्बर को देगी।

बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।

सम्राट चौधरी ने कहा कि यह लोकतंत्र को शर्मसार करने वाला दिन है। चोर के बेटे को सत्ता के लिए महागठबंधन ने सीएम बनाने का वादा कर दिया। सब जानते हैं कि लालू यादव बेजुबान जानवरों का चार खा गए। उनके राज में अपराधियों को बढ़ावा दिया गया। फिर से वही राज लाना चाहते हैं और कांग्रेस के नेता इसमें बढ़ावा दे रहे हैं। लेकिन बेटे को सीएम बनाने का लालू यादव का सपना कभी पूरा नहीं होगा।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।