नाम, उम्र और एफिडेविट पर सम्राट चौधरी ने विपक्ष को सुनाया; बोले- जितना मेरा करियर उसके बाद तो...

लाइव हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

उम्र, डिग्री विवाद और एफिडेविट को लेकर विधानसभा में सीएम सम्राट चौधरी ने विपक्ष को जवाब दिया। उन्होने कहा कि 1999 में पहली बार मंत्री बना था, अब छठी बार मंत्री से मुख्यमंत्री तक पहुंचा। 27 साल हो गए हैं। सम्राट ने कहा कि उनकी योग्यता और दस्तावेज पूरी तरह पारदर्शी हैं।

Together we will make Bihar prosperous Samrat Chaudhary First Reaction remember Nitish

बिहार में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज विधानसभा में बहुमत साबित कर दिया। सम्राट सरकार ने फ्लोर टेस्ट ध्वनिमत से पास कर लिया है। स्पीकर प्रेम कुमार ने नई सरकार को बधाई दी। इससे पहले बहुमत प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सीएम सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव को तीखा हमला किया। इस दौरान सोशल मीडिया पर उनके नाम , उम्र और एफिडेविट को लेकर जो चर्चा चलीं। उनका भी विपक्ष को जवाब दिया। सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि मैं अगर नाबालिग होता तो 1985 में क्या मुझे जेल में रखा जाता या फिर बाल सुधार गृह में रखा जाता। 1995 में जेल में रहा। ये सभी मामले लोअर कोर्ट, हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक गए। मैंने कानूनी लड़ाई लड़ी। हर बार लड़कर जीतकर यहां बैठा हूं। जो न्यायालय का आदेश होता है, वही करता हूं।

एफिडेविट और हेफिडेविट पर क्या बोले सम्राट चौधरी

वहीं एफिडेविट को हाफिडेविट कहने की भी चर्चा हुई। जिस पर सीएम सम्राट ने कहा कि यूजीसी हो या फिर यूनिवर्सिटी हो। जब उससे प्रमाणित नहीं किया गया। तब तक शपथ पत्र में कोई दस्तावेज नहीं लगाया। 1999 में पहली बार मंत्री बना था, अब छठी बार मंत्री से मुख्यमंत्री तक पहुंचा हूं। 27 साल हो गए हैं, इतने समय के बाद तो लोग राजनीति छोड़ देते हैं। सम्राट ने कहा कि उनकी योग्यता और दस्तावेज पूरी तरह पारदर्शी हैं।

लालू के अत्याचारों की वजह से राजनीति से आया- सम्राट

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सदन में तेजस्वी यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि वे लालू यादव के शासनकाल में हुए अत्याचारों के कारण ही राजनीति में आए। उन्होंने कहा कि उनका राजनीतिक सफर संघर्ष और अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने से शुरू हुआ था। सम्राट ने कड़े शब्दों में कहा कि राजद के कुशासन का विरोध करना ही उनकी राजनीति का मूल आधार रहा है।

सत्ता किसी की बपौती नहीं है- सीएम सम्राट

सम्राट ने कहा कि ये सत्ता किसी की बपौती नहीं है। मुख्यमंत्री का पद 14 करोड़ बिहारियों का आशीर्वाद है, इसलिए मैं यहां बैठा हूं। आपको कहां से गलत फहमी हुई है। लालू यादव ने मुझे जेल में डाला। मेरे परिवार के 22 लोगों को जबदस्ती जेल में डाला। लालू यादव ने मिलर स्कूल के मैदान में माफी मांगी थी कि मुझसे गलती हुई है।

सम्राट ने तेजस्वी पर निशाना साधा

तेजस्वी पर निशाना साधते हुए सम्राट ने कहा कि जो व्यक्ति अपने परिवार में अपनी बहन का सम्मान नहीं करता हो वो हमें सम्मान करना ना सिखाए। देखिए जब भी व्यक्तिगत हमला कीजिएगा तो व्यक्तिगत सुनना पड़ेगा। मैंने लालू यादव के साथ भी काम किया है। उन्होने सबसे पहले संघ के सामने घुटने टेके थे।

sandeep

लेखक के बारे में

sandeep
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।