
आठ साल की बेटी से गंदा काम कर रहा थ समीर अंसारी, मां ने देख लिया तो भागा हैवान
बच्ची चीख-पुकार कर रही थी। इसी दौरान महिला को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता की मां ने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और बच्ची को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार में भर्ती कराया।
बिहार में आठ साल की बच्ची की रेप का मामला सामने आया है। वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना बीते बुधवार की शाम की बताई जा रही है। घटना को लेकर पीड़िता की मां के बयान के आधार पर महनार थाना में पॉक्सों एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता की मां ने बताया कि वह गांव-गांव घूमकर श्रृंगार का सामान बेचती है। बुधवार की शाम करीब छह बजे वह पेठिया से सब्जी खरीदकर घर लौटी,तो देखा कि महनार नगर के खरजम्मा वार्ड संख्या एक निवासी जहांगीर अंसारी का पुत्र समीर अंसारी उसकी आठ वर्षीय पुत्री के साथ गलत काम कर रहा है।
बच्ची चीख-पुकार कर रही थी। इसी दौरान महिला को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता की मां ने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और बच्ची को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार में भर्ती कराया,जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस संबंध में महनार अंचल निरीक्षक राम विनय ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल जांच कराया गया है।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को महनार के चमरहरा इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं,फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर वैज्ञानिक तरीके से जांच की और महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। एफएसएल टीम द्वारा एकत्र किए गए नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा, जिससे मामले की जांच को और मजबूती मिलेगी। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।





