Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsYouth Voters Take Center Stage in Democracy A New Generation s Responsibility and Awareness
पहली बार वोट डालने वाले युवाओं में दिखा उत्साह, भविष्य निर्माण की जिम्मेदारी का अहसास

पहली बार वोट डालने वाले युवाओं में दिखा उत्साह, भविष्य निर्माण की जिम्मेदारी का अहसास

संक्षेप:

रोसड़ा में युवा मतदाताओं की भूमिका इस बार खास रही। पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में उत्साह और जिम्मेदारी का अद्भुत मेल देखने को मिला। विकास, सुरक्षा, शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों पर मतदाता जागरूक हैं और अपने वोट का महत्व समझते हैं। युवाओं का यह उत्साह लोकतंत्र में उनकी सक्रिय भागीदारी को दर्शाता है।

Fri, 7 Nov 2025 12:13 AMNewswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share Share
Follow Us on

रोसड़ा। लोकतंत्र के महापर्व में इस बार युवा मतदाताओं की भूमिका विशेष रूप से प्रमुख दिखी। पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में उत्साह और जिम्मेदारी दोनों का अद्भुत मेल देखने को मिला। मतदान केंद्र पर मतदान की प्रक्रिया शुरू होने से पूर्व ही कई बूथों पर युवा मतदाताओं की कतारें यह संदेश दे रही थीं कि नई पीढ़ी न सिर्फ जागरूक है, बल्कि अपने मत का महत्व भी भली-भांति समझती है। जिले के दस विधानसभा क्षेत्रों में युवाओं ने विकास, सुरक्षा, शिक्षा और रोजगार को प्रमुख मुद्दा मानते हुए मतदान किया। रोसड़ा शहर के आदर्श मध्य विद्यालय स्थित बूथ संख्या 342 पर पहली बार मतदान करने पहुंची शालिनी कुमारी, श्रेया भर्वे, प्रिंस कुमार और पीयूष कुमार ने कहा कि उनका वोट ऐसे प्रतिनिधि को जाएगा जो युवाओं के भविष्य को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा सके।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसी प्रकार बूथ संख्या 337 पर वोट डालने आई रानी कुमारी ने कहा कि लोकतंत्र में पहली बार अपनी आवाज को दर्ज करना गर्व की अनुभूति देता है। बूथ संख्या 333 पर मतदान करने आए विजय कुमार और बूथ संख्या 330 पर वोट करने पहुंचे शुभम कुमार ने बताया कि युवाओं को रोजगार से जोड़ना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। प्राथमिक विद्यालय सहियारडीह पर मतदान करने पहुंचे सोनू कुमार ने कहा कि इस बार वोट केवल सरकार बदलने के लिए नहीं, बल्कि भविष्य संवारने के लिए है। श्रेया भर्वे ने कहा, पहली बार वोट डालना एक जिम्मेदारी का अहसास दिलाता है। मैं ऐसे प्रतिनिधि के पक्ष में हूं जो नारी सुरक्षा, नारी शिक्षा और नारी सशक्तिकरण को प्राथमिकता दे। युवाओं के इस उत्साह ने स्पष्ट कर दिया कि नई पीढ़ी मतदान को केवल अधिकार नहीं, बल्कि देश और समाज की दिशा निर्धारित करने का साधन मानकर आगे बढ़ रही है।