डीवाईएफआई के शाखा सम्मेलन में 17 सदस्यीय कमेटी गठित
भारत की जनवादी नौजवान सभा का सम्मेलन विभूतिपुर में हुआ। सम्मेलन में रोजगार और युवा अधिकारों के मुद्दों पर आंदोलन तेज करने का संकल्प लिया गया। अंचल अध्यक्ष बबलू कुमार और अन्य नेताओं ने संघर्ष की अपील की। 17 सदस्यीय नई शाखा कमेटी का गठन किया गया, जिसमें गोपाल कुमार अध्यक्ष बने।

विभूतिपुर, निज संवाददाता। भारत की जनवादी नौजवान सभा विभूतिपुर पूरब पंचायत शाखा का सम्मेलन सोमवार को खदियाही स्थित एक निजी आवासीय परिसर में संपन्न हुआ। सम्मेलन में रोजगार और युवा अधिकारों के सवाल पर आंदोलन तेज करने का सर्वसम्मति से संकल्प पारित किया गया। सम्मेलन को अंचल अध्यक्ष बबलू कुमार, जिलाध्यक्ष महेश कुमार और अंचल उपाध्यक्ष डॉ. विजय कुमार ने संबोधित करते हुए युवा विरोधी सरकार के विरुद्ध गोलबंद होकर संघर्ष करने, गांव गांव में डीवाईएफआई की इकाई बनाकर रोजगार, शक्षिा और स्वास्थ्य के सवालों को लेकर जन आंदोलन का आह्वान किया। वहीं संगठनात्मक रिपोर्ट पर बहस के बाद सर्वसम्मति से 17 सदस्यीय नई शाखा कमेटी का गठन किया गया।
जिसमें अध्यक्ष गोपाल कुमार, उपाध्यक्ष राजेश कुमार, शाखा सचिव प्रिंस कुमार, संयुक्त सचिव रामबाबू दास, कोषाध्यक्ष अमरजीत कुमार, सदस्य डॉ. लक्ष्मण कुमार, विजय कुमार, अमरेश कुमार, रामाकांत दास, मिथिलेश कुमार, रामनाथ कुमार, मोहम्मद क्युम, रमेश कुमार, अर्जुन कुमार, प्रवीण कुमार, मोहम्मद कारी, मोहम्मद मंजूर चुने गए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


