
दादपुर में फिसल कर गिरी बाइक, चालक हुआ गंभीर
संक्षेप: समस्तीपुर में दादपुर के पास एक निजी स्कूल के समीप बाइक से गिरने से रवि कुमार (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक मोरसंड पंचायत भवन चौक पर एक दुकान...
समस्तीपुर, निप्र। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दादपुर में समस्तीपुर-पूसा मुख्य पथ पर एक निजी स्कूल के पास बाइक से असंतुलित होकर गिरकर एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल-112 की पुलिस टीम ने इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जख्मी की पहचान रतनपुरा गांव के रहने वाले दिनेश शर्मा के पुत्र रवि कुमार (22) के रूप में की गई है। जख्मी युवक मोरसंड पंचायत भवन चौक पर अल्युमिनियम गेट बनाने का दुकान चलाता है। शनिवार को वह समस्तीपुर मुख्यालय स्थित बाजार से कुछ सामान खरीदने के लिए आ रहा था।
सामान खरीदकर जब वह अपने दुकान पर जा रहा था तो दादपुर में एक निजी स्कूल के पास बाइक से असंतुलित होकर गिर पड़ा और जख्मी हो गया। सदर अस्पताल पर इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉ. संतोष कुमार झा के द्वारा युवक के गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि जख्मी के बाइक को सुरक्षित मुफस्सिल थाना लाया गया है। डायल-112 की पुलिस टीम द्वारा युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराकर उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। वह खुद ही बाइक से गिर पड़ा था।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




