Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsYouth Drowns in Pond During Bathing in Shahpur Patori
पटोरी में पोखरे में डूबा युवक, तलाश जारी

पटोरी में पोखरे में डूबा युवक, तलाश जारी

संक्षेप:

शाहपुर पटोरी के इनायतपुर पंचायत में एक युवक ऋतिक कुमार (20) स्नान के दौरान पोखरे में डूब गया। गहरे पानी और दलदल में जाने के कारण वह डूबा। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की।

Aug 28, 2025 01:46 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share Share
Follow Us on

शाहपुर पटोरी। पटोरी थाना क्षेत्र के इनायतपुर पंचायत में बुधवार की शाम स्नान के दौरान एक युवक पोखरे में डूब गया। युवक की पहचान इनायतपुर निवासी रंजीत राय के पुत्र ऋतिक कुमार (20) के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऋतिक पोखरे में स्नान करने उतरा था परंतु गहरे पानी व नीचे दलदल में चले जाने के कारण वह डूब गया। उसके डूबने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों द्वारा पोखर में उसकी तलाश की जा रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें