जनवादी नौजवान सभा के सम्मेलन में कमेटी का गठन

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share

चकमेहसी के सैदपुर में भारत की जनवादी नौजवान सभा का सम्मेलन हुआ। जिला सचिव उमेश शर्मा की अध्यक्षता में 15 सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया। चंदन कुमार राम सचिव, कल्लू कुमार अध्यक्ष और अभिषेक कुमार कोषाध्यक्ष बने। बेरोजगारी पर चर्चा के दौरान, उमेश शर्मा ने सरकार के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी।

जनवादी नौजवान सभा के सम्मेलन में कमेटी का गठन

चकमेहसी। चकमेहसी थानांतर्गत सैदपुर में शुक्रवार को भारत की जनवादी नौजवान सभा सैदपुर शाखा का सम्मेलन आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला सचिव उमेश शर्मा ने की। सम्मेलन में 15 सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया। इसमें चंदन कुमार राम सचिव एवं कल्लू कुमार अध्यक्ष तथा अभिषेक कुमार कोषाध्यक्ष सर्वसमिति से चुने गए। सम्मेलन में जिला सचिव ने नौजवानों बेरोजगार के सवाल पर विस्तार से चर्चा की। वही उमेश शर्मा ने कहा कि बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ आक्रोशपूर्ण आंदोलन किया जाएगा। मौके पर अरविंद कुमार, चंदन कुमार, सुधीर कुमार, दीपू कुमार, रितिक कुमार, सुबोध कुमार, अभिषेक कुमार, मनीष कुमार, चिंटू कुमार आदि मौजूद थे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।