ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार समस्तीपुरनशापान कर हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार

नशापान कर हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार

चकमेहसी। थाना क्षेत्र के सैदपुर चौक पर नशापान कर हंगामा कर रहे एक युवक को

नशापान कर हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,समस्तीपुरMon, 11 Oct 2021 07:42 PM
ऐप पर पढ़ें

चकमेहसी। थाना क्षेत्र के सैदपुर चौक पर नशापान कर हंगामा कर रहे एक युवक को चकमेहसी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान सैदपुर निवासी विकास कुमार के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद करायी गयी मेडिकल जांच में भी युवक के नशापान करने की पुष्टि हुई है। थाना अध्यक्ष चंद्रकिशोर टुडू ने बताया है कि गिरफ्तार युवक रविवार शाम शराब पीकर हंगामा कर रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर उसे पकड़ा गया था। सोमवार को पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें