ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार समस्तीपुरस्लॉट को लेकर परेशान हैं टीका लेने युवा

स्लॉट को लेकर परेशान हैं टीका लेने युवा

कोरोना टीकाकरण के लिए 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीनेशन के लिए स्लॉट का चक्कर परेशान किये हुए...

स्लॉट को लेकर परेशान हैं टीका लेने युवा
हिन्दुस्तान टीम,समस्तीपुरFri, 14 May 2021 10:20 PM
ऐप पर पढ़ें

समस्तीपुर। हिन्दुस्तान संवाददाता

कोरोना टीकाकरण के लिए 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीनेशन के लिए स्लॉट का चक्कर परेशान किये हुए है। कोविन पोर्टल पर निबंधन के बावजूद युवा लाभुकों को टीका लेने के लिए कई दिनों तक स्लॉट का इंतजार करना पड़ रहा है। खानपुर के रंजीतपुर निवासी प्रभात मिश्रा ने बताया कि वो कई दिनों से स्लॉट को लेकर परेशान हैं। कोविन पोर्टल पर निबंधन तो हो गया है, लेकिन जब तक स्लॉट नहीं होता टीका नहीं लगता है। उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से स्लॉट के लिए रात तक का इंतजार करना होता है। स्लॉट के लिए बार-बार जांच करना होता है। यही स्थिति कमोवेश अधिकांश लाभुकों की है। खासकर ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को पोर्टल पर बुकिंग करने में परेशानी होती है। वारिसनगर के घनश्याम कुमार ने बताया कि कई दिनों के बाद उन्हें स्लॉट मिला। इसके बाद टीका लगा पया। गांव में नेटवर्क की भी समस्या रहती है।

इस संबंध में डीआईओ डॉ. सतीश कुमार सिन्हा ने बताया कि दवा उपलब्धता पर ही स्लॉट खुलता है। जिस वैक्सीनेशन सेंटर पर दवा उपलब्ध होता है, उसका स्लॉट खुलता है। फिलहाल दो दिनों का स्लॉट बुकिंग हो चुका है।

शहर में बढ़ेगा सेशन साइट:

18 वर्ष से अधिक उम्र के लाभुकों के टीका के लिए फिलहाल 21 सेशन साइट चालू किया गया है। डोज के अभाव में मात्र 21 सेशन साइट पर टीका दिया जा रहा है। डीआईओ डॉ. सिंहा ने बताया कि शहरी क्षेत्र में सेशन साइट बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। दो दिनों के बाद शहरी क्षेत्र में सात सेशन साइट का बढ़ाया जाएगा। ताकि लाभुकों को कोई परेशानी नहीं हो सके।

जिले में 13359 युवाओं को दिया गया टीका:

समस्तीपुर। कोरोना वैक्सीनेशन के तहत 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण जारी है। इसके तहत जिले में 13 मई तक मात्र 13 हजार 359 लोगों को टीका दिया गया है। प्रत्येक दिन 21 सेशन साइट पर दो-दो सौ वैक्सीनेशन का लक्ष्य निर्धारित है। डीआईओ डॉ. सतीश कुमार सिंहा ने बताया कि 13 हजार 359 लोगों को टीका दिया गया है। जिले में 18 लाख 28 हजार 40 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य के अनुरुप जिले में शून्य सात प्रतिशत युवाओं को ही टीका दिया गया है।

प्रखंड का नाम : लाभुकों की संख्या

समस्तीपुर शहर : 1239

दलसिंहसराय : 820

रोसड़ा : 772

सरायरंजन : 763

कल्याणपुर : 760

समस्तीपुर ग्रामीण : 758

सिंघिया : 740

शिवाजीनगर : 658

पूसा : 638

हसनपुर : 630

पटोरी : 580

विभूतिपुर : 580

उजियारपुर : 578

मोरवा : 570

वारिसनगर : 540

ताजपुर : 510

मोहीउद्दीननगर : 506

विद्यापतिनगर : 500

खानपुर : 500

बिथान : 400

मोहनपुर : 317

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें