कॉलेज में चलाया गया स्वच्छता कार्यक्रम व वृक्षारोपण
समस्तीपुर कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 2 द्वारा स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य डॉ शशि भूषण कुमार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। स्वयंसेवकों ने परिसर की सफाई की और पौधों का रोपण किया। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर चर्चा की और वृक्षारोपण का संकल्प लिया।

समस्तीपुर। समस्तीपुर कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 2 की ओर से स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ। प्रधानाचार्य डॉ शशि भूषण कुमार शशि ने अध्यक्षता की। इस दौरान स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई की तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने परिसर को स्वच्छ एवं हरित बनाए रखने तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर विस्तृत चर्चा भी की गई। प्रधानाचार्य ने कहा कि, स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण मानव जीवन की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम-से-कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं वृक्षारोपण को जन-आंदोलन बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर डॉ रणधीर कुमार, योगेंद्र राय, शशि शेखर प्रसाद, आशीष कुशवंत, अभिनव, नवनीत, रहमत, सुजीत, मोना, सोनी, जागृति, अंशु, आरती, निखिल के अलावा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


