ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार समस्तीपुरचीनी मिल के सभागार में कार्यशाला आयोजित

चीनी मिल के सभागार में कार्यशाला आयोजित

सत्र 2018-19 के लिए चीनी मिल 2 मई से गन्ने के खेतों की पेमाइश शुरू करायी जायेगी। जिसके लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी गई है। चीनी मिल हाईटेक व्यवस्था के तहत खेतों की...

चीनी मिल के सभागार में कार्यशाला आयोजित
हिन्दुस्तान टीम,समस्तीपुरMon, 30 Apr 2018 02:04 PM
ऐप पर पढ़ें

सत्र 2018-19 के लिए चीनी मिल 2 मई से गन्ने के खेतों की पैमाइश शुरू कराई जाएगी। जिसके लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी गई है। चीनी मिल हाईटेक व्यवस्था के तहत खेतों की पैमाइश कराएगी। जिसके लिए 36 टीम बनाई गई हैं। ग्लोवल पोजिशनिंग सिस्टम मशीन कर्मचारियों को दिये गए हैं। यह मशीन वायुमंडल में स्थापित अमेरिकी सेटेलाइट से रेडियो फ्रिक्वेंसी के तहत संपर्क में रहता है। इस मशीन को लेकर खेत के तीन कोने पर पहुंचने से रकबा स्पष्ट हो जाता है। जिससे कार्य करने में पारदर्शिता बनी रहती है। कर्मचारियों द्वारा खेतों के रकवे व गन्ने के प्रभेदों की जानकारी दी जाती है। जिसे कम्प्यूटर में लोड किया जाता है। इसी माध्यम से किसानों को गन्ने के चलान निर्गत किये जाते हैं। गन्ना उपाध्यक्ष शम्भू प्रसाद राय बताते हैं कि जीपीएस का मुख्य कार्य स्थिति की जानकारी देना होता है। बाहरी केन्द्रों में 30 अप्रैल से नापी कराई जाएगी। पदाधिकारी ने किसानों से अपील की है कि वे कि नापी के दौरान अपने अपने खेतों पर कर्मचारियों को गन्ने के प्रभेदों की जानकारी दें। ताकि गन्ना कटाई के समय प्रभेद को लेकर विवाद नहीं होगा। 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें