ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार समस्तीपुरमहिला को गोली मार किया जख्मी

महिला को गोली मार किया जख्मी

थाना क्षेत्र के मानाराय टोल गांव में सोमवार की रात खाना बना रही महिला को गोली मार कर जख्मी कर दिया गया है। इलाज के लिए उसे पीएचसी विभूतिपुर में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करके...

महिला को गोली मार किया जख्मी
हिन्दुस्तान टीम,समस्तीपुरTue, 23 Apr 2019 11:26 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र के मानाराय टोल गांव में सोमवार की रात खाना बना रही महिला को गोली मार कर जख्मी कर दिया गया है। इलाज के लिए उसे पीएचसी विभूतिपुर में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करके बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।

घायल महिला की पहचान मानाराय टोल के निवासी विकास कुमार की 22 बर्षीय पत्नी भगवती देवी के रूप में की गयी है। बताया जाता है कि सोमवार रात सभी अपराधी महिला के घर पर पहुंचे और उसके पति को खोजने लगे। महिला ने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने उस पर गोली चला दी। अपने पति को बचाने के क्रम में गोली उसके जांघ में आर पार कर गयी। उसके बाद हल्ला होते ही अपराधी भाग निकले। आसपास के लोगों ने एवं परिजनों ने मिलकर जख्मी महिला को पीएचसी में भर्ती कराया जहां से बेहतर इलाज के लिए दरभंगा रेफर कर दिया गया। घटना का कारण पूर्व से चल रहे किसी मामले को लेकर दुश्मनी बताया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है। ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने बताया की घायल महिला की जांघ में गोली आर पार हो गयी है। उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें