Samastipur News: अंगारघाट मेला देखने आयी महिला का गले से सोना का चकती छीना
Samastipur News: उजियारपुर में कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर मेले में एक महिला का सोने की चेन लूट लिया गया। महिला ने बताया कि वह टोटो पर मेले आ रही थी, तभी एक युवक ने झपटमारी की। पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

Samastipur News: उजियारपुर। अंगारघाट में आयोजित कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर मेला देखने आयी एक महिला का बदमाशो द्वारा गला से सोना का चकती छीनने का मामला प्रकाश में आया है। महिला की निशानदेही पर अंगारघाट चौक पर भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिसकर्मी ने एक टोटो चालक समेत दो संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर थाना ले गई। घटना गुरुवार की देर शाम की बताई गई। पीड़ित महिला वारिसनगर थाना क्षेत्र के मोहद्दीनपुर निवासी मधु देवी के अनुसार टोटो (ई रिक्सा) पर बैठकर मेला घूमने आ रही थी इसी दौरान अंगारघाट चौक से पहले कब्रिस्तान के समीप टोटो को चालक धीमा कर दिया।
इसी बीच झपटमारी की घटना हो गई। इसके बाद पीड़ित महिला ने अंगार चौक पहुंचकर घटना की जानकारी देकर टोटो चालक की संलिप्तता बताते हुए एक और संदिग्ध की पहचान बताया। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी संदिग्ध टोटो चालक व एक दूसरा संदिग्ध को थाना ले जाकर पूछताछ शुरू कर दिया है। हालांकि पूछताछ में हिरासत में लिया गया आरोपी ने घटना में संलिप्तता से इंकार करता रहा है। मामले में अंगारघाट एसएचओ हिमांशु कुमार ने बताया की घटना में पीड़ित महिला से आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।


