ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार समस्तीपुरसमस्तीपुर में महिला की हत्या, चौर में मिली अर्धनग्न महिला की लाश

समस्तीपुर में महिला की हत्या, चौर में मिली अर्धनग्न महिला की लाश

समस्तीपुर में अपराधी ऐसे बेलगाम हो गए हैं,  जैसे पुलिस का इकबाल बिल्कुल खत्म हो गया है। अपराधी जहां एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। वहीं पुलिस इनपर...

समस्तीपुर में महिला की हत्या, चौर में मिली अर्धनग्न महिला की लाश
समस्तीपुर। हिन्दुस्तान संवाददाताFri, 13 Dec 2019 06:43 PM
ऐप पर पढ़ें

समस्तीपुर में अपराधी ऐसे बेलगाम हो गए हैं,  जैसे पुलिस का इकबाल बिल्कुल खत्म हो गया है। अपराधी जहां एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। वहीं पुलिस इनपर नकेल कसने में खुद को बेबस और लाचार महसूस कर रही है।

ताज़ा मामला दलसिंहसराय थाना क्षेत्र का है जंहा पुलिस ने भटगामा चौर से एक अधेड़ महिला का अर्धनग्न स्थिति में शव बरामद किया है। महिला थाना क्षेत्र के जायजपट्टी गांव की रहने वाली है।  स्थानीय लोगों की सुचना पर पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है।

घटना के संबध में महिला के पति ने बताया कि रात को वो शौच के लिए घर से निकली थी। घंटों बाद भी जब वो घर वापस नहीं पहुंची तक लोगों ने खोजबीन शुरू की। तब महिला का शव चौर से बरामद किया गया। महिला के पति का कहना है कि उसका किसी के साथ किसी तरह की कोई दुश्मनी नहीं है।

वही इस मामले में दलसिंहसराय डीएसपी का कहना है की एक महिला का शव बरामद किया गया है महिला की गला घोंट कर हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही बाकि चीजें स्पष्ट हो सकेंगी। इस मामले में शामिल अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें