Samastipur News: सड़क हादसे में जीएनएम की मौके पर हुई मौत
Samastipur News: दलसिंहसराय में रविवार को एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। मृतका रेखा कुमारी (34) लखीसराय जिले की निवासी थीं। वह मेडिकल कॉलेज से घर लौट रही थीं, जब उन्हें अज्ञात वाहन ने टकरा दिया। हादसे के बाद, स्थानीय लोगों ने एनएच 28 पर जाम लगा दिया।

Samastipur News: दलसिंहसराय, निसं। दलसिंहसराय थानांतर्गत पगड़ा चौक के पास एनएच 28 पर रविवार को अपराह्न सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक महिला की मौके पर मौत हो गई। मृतका की पहचान लखीसराय जिले के पियरी निवासी संतोष कुमार की पत्नी रेखा कुमारी (34) के रूप में हुई है। बताया गया है मधुबनी जिले के एक स्वास्थ्य संस्थान में जीएनएम के पद पर पदस्थापित रेखा वर्तमान में श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज, समस्तीपुर में प्रतिनियुक्त थी।
हादसे का विवरण
रविवार को सरायरंजन स्थित कॉलेज से स्कूटी से घर जाने के लिए निकली थी। जिसे पगड़ा चौक के पास अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया था। हादसे के बाद जूटे आक्रोशित लोगों ने एनएच 28 को जाम कर दिया। जिससे वाहन चालकों, यात्रियों एवं आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम में शामिल लोगों का कहना था कि पगड़ा चौक के आसपास सड़क पर वाहनों की तेज रफ्तार के कारण हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। हादसे रोकने के लिए समुचित उपाय करने की लोग मांग कर रहे थे।
पुलिस की कार्रवाई
हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर सड़क जाम समाप्त करा यातायात बहाल कराया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रियाओं को पूर्ण कर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया। थानाध्यक्ष मो. ईरशाद आलम ने बताया कि परिजनों को सूचना देने के साथ ही पुलिस हादसे की छानबीन कर रही है।


