गेहूं की तैयार फसल आंधी बारिश में हुई बर्बाद
हसनपुर में आंधी और बारिश ने गेहूं की तैयार फसल को बर्बाद कर दिया। लगभग 5000 हेक्टेयर में गेहूं की खेती की गई थी, जिसमें सैकड़ों एकड़ फसल धाराशाही हो गई। किसान अब लागत पूंजी डूबने की स्थिति में हैं। कई...

हसनपुर। गेहूं की तैयार फसल आंधी बारिश से बर्बाद हो गयी, जिससे किसानों के चेहरे पर मायूसी छा गयी। हसनपुर के इलाके में लगभग पांच हजार हेक्टेयर में किसानों ने गेहूं की खेती की थी। सर्वाधिक खेतों में पिछात गेहूं की बुआई हुई थी। जिसकी कटाई में किसान लगे हुए थे। बारिश से सैकड़ों एकड़ लगी गेहूं की फसल धाराशाही हो गई। गेहूं उत्पादक किसानों में काले के अमन सिंह, सकरपुरा के शम्भू राय,पटसा के विजय मिश्र, शासन के खुवीलाल राय,सिंही के नन्द किशोर सिंह,ने बताया कि अभी आधा से ज्यादा गेहूं या तो खेत में लगा हुआ था या काट कर खलिहानों में रखा हुआ था। अब लागत पूंजी डूबने की स्थिति आ गई है। इध डेढ़ दर्जन स्थानों पर बिजली के पोल टूटने सहित कई जगहों ट्रांसफार्मर गिरने, बिजली तार टूटने एवं 11 एवं 33 हजार बिजली तारों पर वृक्ष गिर गया। विभागीय कर्मी, पदाधिकारी मरम्मती कार्य में जुटे हुए थे। जेई संजीत कुमार ने बताया कि प्रखंड कार्यालय के पीछे दो बिजली का पोल उलट गया। गोहद के पास पोल टूट गया। सकरपुरा स्कूल के समीप 11 हजार तार पर वृक्ष गिर गया। जिस से तार सहित पोल टूट गया। वार्ड -1 में बांस गिरने से तार टूट गया। वार्ड-8 में पोल टूट गया। शासन वार्ड-1 में तार पर पेड़ गिर गया। रामपुर मुख्य पथ में पेड़ गिरने से बिजली तार टूट गया। गोलदह में पोल झुक गया। मुर्राहा ,जीउर,परिदह में पोल टूट गया। बरैपुरा ढाला पर ठनका गिरने से डिक्स इन्सुलेटर उड़ गया। बाजिदपुर में पेड़ गिर गया। बड़गांव पेट्रोल पंप के समीप चार पोल टूट गये। दो जगहों पर ट्रांसफार्मर उलट गया। सिंही में 11 हजार का पोल टूट गया। जेई ने बताया कि युद्ध स्तर पर मरम्मती कार्य किया जा रहा है। इस संबंध में विभाग के चन्दन कुमार ने बताया कि कई जगह ट्रांसफार्मर गिर गया। दो बजे रात से ही मरम्मती कार्य जारी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।