Weather Change Causes Chill in Pusa Residents Seek Warmth Amid Unusual Conditions हल्की वर्षा व पछुआ हवा ने बढ़ाई कनकनी, रात में ठंड बढ़ने के आसार, Samastipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsWeather Change Causes Chill in Pusa Residents Seek Warmth Amid Unusual Conditions

हल्की वर्षा व पछुआ हवा ने बढ़ाई कनकनी, रात में ठंड बढ़ने के आसार

पूसा में मौसम के अचानक बदलाव से लोग परेशान हैं। सुबह हल्की बूंदा-बांदी के बाद दिन में धूप की कमी रही। पछुआ हवा ने ठंड बढ़ा दी, जिससे लोग घरों में कैद हो गए। दिन का तापमान 19.2 डिग्री तक गिर गया। मौसम...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरMon, 30 Dec 2024 11:20 PM
share Share
Follow Us on
हल्की वर्षा व पछुआ हवा ने बढ़ाई कनकनी, रात में ठंड बढ़ने के आसार

पूसा, निज संवाददाताÜÜ। मौसम के बदले तेवर से आम लोग परेशान हैं। अहले सुबह हल्की बूंदा-बांदी के बाद दिन भर धूप को लेकर लोग तरसते रहे। इस दौरान पछुआ हवा कनकनी को लगातार बढ़ाती रही। जिससे लोग घरो में सिकुड़े रहे। लोगो की मानें तो इस मौसम में पहली बार हल्की वर्षा व पछुआ हवा के कारण लोगों ने अधिक ठंड महसूस किया। जिसके कारण लोग बिजली उपकरणो व अलाव से चिपके रहे। इस दौरान दिन का तापमान गिरकर 19.2 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार रात में कनकनी लगातार बढ़ने की संभावना है। डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ.ए.सत्तार ने बताया कि अगले दिन से धूप निकल सकती है। इस दौरान पछुआ हवा चलेगी। रात के तापमान में गिरावट के साथ 4 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि निचले बादल के प्रभाव से तापमान में गिरावट देखी गई। उन्होंने बताया कि आगे भी रात में कनकनी बढ़ने की संभावना बनी रहेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।