मोटर खराब रहने से डेढ़ सौ परिवार को नहीं मिल रहा है नल जल का पानी

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share

ताजपुर के फतेहपुरबाला पंचायत के वार्ड दस में पिछले पांच दिनों से डेढ़ सौ परिवार नल जल के पानी से वंचित हैं। गर्मी में लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। नल जल की मोटर खराब होने के कारण आंगनबाड़ी केंद्र और स्कूल को भी पानी नहीं मिल रहा है। अधिकारियों को समस्या की सूचना दी जा चुकी है।

मोटर खराब रहने से डेढ़ सौ परिवार को नहीं मिल रहा है नल जल का पानी

ताजपुर। प्रखंड के फतेहपुरबाला पंचायत के वार्ड दस के करीब डेढ़ सौ परिवार पिछले पांच दिनों से नल जल के पानी से वंचित हैं। भीषण गर्मी में लोगों को पानी के लिए दूसरे वार्ड में भटकने को विवश होना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि पिछले पांच दिनों से नल जल के बोरिंग का मोटर खराब पड़ा है। यहीं से आंगनबाड़ी केंद्र एवं मिडिल स्कूल को भी पेयजल आपूर्ति होती है। नल जल बाधित रहने से आंगनबाड़ी के अलावे स्कूली बच्चे को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं वार्ड सचिव मुनेश्वर सिंह मुन्ना ने बताया कि मोटर जलने की सूचना कई बार विभाग को दी जा चुकी है।

जेई को समस्या से अवगत कराया जा चुका है। इसके बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस बाबत पूछे जाने पर मुखिया विश्वनाथ सिंह राकेश ने बताया कि जल्द ही मोटर को ठीक कराकर पेयजल आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।