Samastipur News: सरायरंजन में शिक्षक दिवस पर विद्यालय में पिस्तौल लहराते छात्रों का वीडियो वायरल
Samastipur News: सरायरंजन के एक विद्यालय का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें छात्र शिक्षक दिवस पर प्रस्तुति देते हुए पिस्तौल जैसी वस्तु लहराते नजर आ रहे हैं। वीडियो के वायरल होने पर विद्यालय में हथियार के प्रदर्शन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच की तैयारी कर रही है।

Samastipur News: सरायरंजन। क्षेत्र के एक विद्यालय का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में शिक्षक दिवस के अवसर पर कुछ छात्र एक गाने पर प्रस्तुति देते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान एक छात्र के हाथ में पिस्तौल जैसी वस्तु दिखाई दे रही है, जिसे वह लहराता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद विद्यालय परिसर में हथियार के प्रदर्शन को लेकर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान अखबार नहीं करता है। वायरल वीडियो में विद्यालय का परिसर दिखाई दे रहा है। इसमें छात्र गाने की धुन पर प्रस्तुति करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में शिक्षक दिवस के कार्यक्रम के दौरान इस तरह हथियार का प्रदर्शन किए जाने का दावा किया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जांच की मांग उठने लगी है।मामले को लेकर सरायरंजन थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच की जाएगी। वीडियो की जांच के बाद यदि मामला सही पाया जाता है और किसी प्रकार की दोषपूर्ण गतिविधि सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


