
दो पक्षों के बीच हुई मारपीट व फायरिंग
विभूतिपुर में कल्याणपुर से महिसारी जाने वाली सड़क पर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। इस घटना में एक युवक वरण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दो अन्य युवकों को पकड़ा। थानाध्यक्ष ने फायरिंग की बात से इनकार किया है और मामले की जांच जारी है।
विभूतिपुर, निसं। थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर से महिसारी जाने वाली सड़क चकहबीब व मुस्तफापुर के बार्डर चौबटिया पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। एक राउंड फायरिंग करने की भी बातें सामने आ रही है। मारपीट की घटना में मुस्तफापुर वार्ड 3 निवासी परमेश्वर राय का पुत्र वरण कुमार का सर फट गया। इससे आक्रोशित लोगों ने दूसरे पक्ष के दो लोग कल्याणपुर निवासी महेश महतो के पुत्र सत्यम कुमार एवं स्व लालबाबू राय के पुत्र अमन कुमार को पकड़कर मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों ओर से तीनों को पुलिस पीएचसी में उपचार करवाने पहुंचे। जहां वरण कुमार की स्थिति नाजुक देखते हुए समस्तीपुर रेफर कर दिया गया।
घटना के संबंध में पीड़ित के परिजन ने बताया कि वरण कुमार घर से पूरब करीब दो सौ मीटर की दूरी पर किराना दुकान चलाता है। मंगलवार कि सुबह गांव के ही एक व्यक्ति के साथ झड़प हो गई थी। उसी को लेकर दोपहर के समय 15 से 20 की संख्या में आए दुसरे गुटों के लोगों ने वरण को घर व दुकान के बीच चौराहा पर घेरकर मारपीट करने लगा। शोरगुल होने पर ग्रामीणों को जुटता देख सभी फायरिंग कर भागने लगा। जहां ग्रामीणों ने दूसरे गुट के दो लोग सत्यम कुमार एवं अमन कुमार को पकड़कर कर पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने फायरिंग की बातों से इनकार करते हुए बताया कि दो पक्षों में मारपीट हुई है जिसमें ग्रामीणों द्वारा दो लोगों को पुलिस के हवाले किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




