मारपीट की घटना में चार जख्मी, दो लोग रेफर

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share

विभूतिपुर के सुरौली गांव में शनिवार को दो पक्षों के बीच मारपीट हुई, जिसमें चार लोग जख्मी हो गए। जख्मी व्यक्तियों को सीएचसी विभूतिपुर में भर्ती कराया गया, जहां से दो को गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर किया गया। जख्मी में अंजनी कुमार, विवेक कुमार, लिपि भारती और संतोष कुमार शामिल हैं।

मारपीट की घटना में चार जख्मी, दो लोग रेफर

विभूतिपुर। थाना क्षेत्र के सुरौली गांव में शनिवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में चार लोग जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी को सीएचसी विभूतिपुर में भर्ती कराया गया। जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक केशव आनंद ने सभी का प्राथमिक उपचार किया और इसमें दो को गंभीर अवस्था में बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि जख्मी गांव के ही अंजनी कुमार, विवेक कुमार, लिपि भारती और संतोष कुमार है। जख्मी लोगों में से अंजनी कुमार और लिपि भारती को सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।