
रोड नहीं तो वोट नहीं का दिया नारा
कल्याणपुर क्षेत्र के बिरसिंहपुर गोपालपुर सीमान में जर्जर सड़क के कारण ग्रामीणों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को हुई बैठक में ग्रामीणों ने 'रोड नहीं तो वोट नहीं' का नारा देते हुए सड़क...
कल्याणपुर। क्षेत्र अंतर्गत बिरसिंहपुर गोपालपुर सीमान के मोती पाल के घर से गोपालपुर के शिवचंद्र पाल के घर तक जर्जर सड़क होने के कारण आम लोगों सहित राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क निर्माण को लेकर शनिवार को ग्रामीणों की मौजूदगी में बैठक हुई। जिसमें ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से सड़क निर्माण को लेकर रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा देते हुए कहा कि अगर अभिलंब ही उक्त जर्जर सड़क का निर्माण नहीं कराया जाता है तो वोट का बहिष्कार किया जाएगा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रखंड मुख्यालय को देने की बात कही। बीडीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि अब तक इस मामले की सूचना प्रखंड मुख्यालय को अवगत नहीं कराई गई है।

हालांकि मामले के निदान को लेकर प्रयास किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




