
मतदाताओं में गजब का दिखा उत्साह महिलाएं रही आगे
ताजपुर विधानसभा चुनाव में मतदान के दिन मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। महिलाएं मतदान केंद्रों पर सुबह से ही पहुंच गईं, जबकि पुरुष दिन के नौ बजे के बाद आए। महिलाओं ने कहा कि पहले मतदान, फिर घर का काम। कई मतदान केंद्रों पर महिलाओं की लंबी कतारें लगी रहीं। दुकानदारों ने भी मतदान में भाग लिया।
ताजपुर। ताजपुर में विधानसभा चुनाव में मतदान के दिन गुरुवार को मतदाताओं के बीच गजब का उत्साह देखा गया। वोट लोकतंत्र के इस महापर्व में वोट डालने को लेकर सभी मतदाता काफी उत्साहित नजर आए। वोट गिराने के मामले में महिलाएं आगे रहीं। जहां पुरूष मतदाता दिन के नौ बजे के बाद मतदान केंद्र पर जुटते नजर आए वहीं महिला मतदाता सुबह-सवेरे ही मतदान केंद्र पर मौजूद नजर आने लगी। पूछे जाने पर कई महिला मतदाताओं ने कहा कि पहले मतदान उसके बाद घर का काम। इसीलिए वे लोग घर का काम छोड़कर पहले लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेने चली आई हैं।

मतदान को ले महिलाओं में उत्साह का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कृषि साख समिति प्रावि चक मोतीपुर, पंचायत भवन मोतीपुर, मवि फतेहपुरबाला, उमवि नवकाटोल, उमवि अषाढ़ी समेत कई मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू होते ही महिलाओं की अच्छी खासी भीड़ जमा होने लगी। सुबह नौ बजे तक मतदान केंद्र पर महिलाओं की लंबी-लंबी कतारें लग गई। वहीं कुछ मतदान केंद्रों पर अहले सुबह मतदाताओं की अपेक्षाकृत कम उपस्थिति रही जो धूप निकलने व दिन बढ़ने के साथ ही बढ़ती चली गई। दोपहर तक अधिकांश मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की अच्छी भीड़ रही। ताजपुर बाजार के अधिकांश दुकानदारों ने भी सुबह में अपनी-अपनी दुकानें बंद रखकर मतदान में हिस्सा लिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




