विभूतिपुर प्रखंड प्रमुख का चुनाव आज, तैयारियां पूरी
अनुमंडल के सभी छह प्रखंडों के प्रखंड प्रमुख के चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गयी है। पूरी चौक चौबंद व्यवस्था के बीच प्रखंड प्रमुखों का चुनाव...

रोसड़ा अनुमंडल के सभी छह प्रखंडों के प्रखंड प्रमुख के चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गयी है। पूरी चौक चौबंद व्यवस्था के बीच प्रखंड प्रमुखों का चुनाव निर्धारित तिथि के अनुसार कराया जाएगा। इस आशय की जानकारी देते हुए एसडीओ ब्रजेश कुमार ने बताया कि निर्धारित तिथि के तहत 27 दिसम्बर को विभूतिपुर प्रखंड प्रमुख का चुनाव होना है। चुनाव को लेकर सभी प्रकार की तैयारियां कर ली गयी है। चुनाव अनुमंडल सभागार में ही चुनाव होना है। सुरक्षा के लिए बेरिकेडिंग लगा दी गयी है। अनुमंडल परिसर में प्रवेश को प्रवेश द्वार पर ही निर्वाचित प्रतिनिधियों को प्रमाणपत्र की जांच के बाद प्रवेश की अनुमति दी जायेगी। इसके लिए दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है। साथ ही पुलिस पदाधिकारी के साथ पर्याप्त पुलिस बलों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। चौक-चौबंद पुलिसिया व्यवस्था के बीच शांति पूर्वक चुनाव सम्पन्न कराया जाना है।
