तमिलनाडु के पूर्व सीएम के खिलाफ चर्च पर किया प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
Follow us on Google News
share

समस्तीपुर में विहिप और बजरंग दल ने रविवार को क्रिश्चियन चर्च के समक्ष प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के खिलाफ नारेबाजी की। विहिप के जिलाध्यक्ष संजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि स्टालिन का सनातन धर्म को समाप्त करने की बात करना हिंदू समाज का अपमान है।

तमिलनाडु के पूर्व सीएम के खिलाफ चर्च पर किया प्रदर्शन

समस्तीपुर। विहिप और बजरंग दल की जिला शाखा द्वारा रविवार को क्रिश्चियन चर्च के समक्ष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद बाद एक आक्रोश सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए विहिप के जिलाध्यक्ष संजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म को समाप्त करने की बात करना संपूर्ण हिंदू समाज का घोर अपमान है। हिंदुस्तान की हिंदू जनता उन्हें इसका करारा जवाब देगी। मौके पर जिला समरसता प्रमुख आलोक सिंह, प्रांत धर्म प्रसार प्रमुख अनिल कुमार, नगर उपाध्यक्ष वंदना, बजरंग दल के धीरज कुमार, जिला मठ-मंदिर प्रमुख विजय कुमार, इंद्र कमल झा, हिंदू जागरण मंच के राहुल पाठक, कुंज बिहारी वर्मा, शिव कुमार, रंजन सिन्हा और अनिल यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।