फाइनल फुटबॉल मैच में शाहपुर उंडी ने चकसलेम को हराया
शाहपुर पटोरी में हुए यूथ प्रीमियर फुटबॉल लीग के फाइनल में यूनाइटेड फुटबॉल क्लब शाहपुर उंडी ने केबीएफसी चकसलेम को 2-1 से हराया। निर्धारित समय में कोई गोल नहीं हुआ, लेकिन पेनल्टी शूटआउट में यूनाइटेड ने जीत हासिल की। सुभाष पोद्दार निर्णायक बने, जबकि कई खेल प्रेमी मैच के दौरान उपस्थित थे।

शाहपुर पटोरी। पटोरी के जननायक कर्पूरी ठाकुर स्टेडियम में चल रहे यूथ प्रीमियर फ़ुटबॉल लीग के फाइनल मुकाबले में यूनाइटेड फुटबॉल क्लब शाहपुर उंडी ने केबीएफसी चकसलेम को 2 - 1 गोल से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। निर्धारित समय तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। अंत में निर्णायक मंडल ने दोनों टीमों को अतिरिक्त समय दिया गया, फिर भी कोई टीम गोल नहीं कर सकी। अंत में मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ। मैच में सुभाष पोद्दार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। मौके पर संजीव कुमार पहलवान, सतीश कुमार, बिट्टू ठाकुर, राजा, गोलू सहित कई खेलप्रेमी और स्थानीय लोग मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


