यूनिक क्रिकेट क्लब ने सीएपी मुजफ्फरपुर को 63 रन से हराया
आरपी सिंह निराला ताजपुर। ताजपुर प्रीमियर लीग अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट में यूनिक क्रिकेट क्लब ने सीएपी मुजफ्फरपुर को 63 रनों से हराया। यूनिक ने 231 रन बनाए, जिसमें आदित्य ने 74 और हामिद ने 58 रन बनाए। सीएपी की टीम 168 रन पर ऑल आउट हो गई। रोहित को मैन ऑफ दी मैच घोषित किया गया।

आरपी सिंह निराला ताजपुर। स्थानीय ताजपुर कालेज ग्राउंड में ताजपुर प्रीमियर लीग अंडर 16 लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को यूनिक क्रिकेट क्लब ने सीएपी मुजफ्फरपुर को 63 रनों से पराजित किया। यूनिक क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित बीस ओवर में आदित्य 74 एवं हामिद 58 के योगदान की बदौलत 231 रन बनाए। जवाब में सीएपी मुजफ्फरपुर की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 168 रन पर सभी विकेट खोकर ऑल आउट हो गई। मैन ऑफ दी मैच रोहित को दिया गया। वहीं दूसरे पारी में एनआईसीए मुजफ्फरपुर एवं मोकामा क्रिकेट अकादमी के बीच मैच खेला गया।
मौके पर निदेशक प्रवीण चौधरी व मुखिया संजीव सिंह के हाथों मैन ऑफ दी मैच पाने वाले को पुरस्कृत किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


