ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार समस्तीपुरकेंद्रीय गृहराज्य मंत्री ने लिया दिव्यांग बालक को गोद

केंद्रीय गृहराज्य मंत्री ने लिया दिव्यांग बालक को गोद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने एक और दिव्यांग बच्चे को गोद लेकर उसका जीवन संवारने का संकल्प लिया। पीएम के 70वें जन्मदिन पर गोद लिये बच्चों की...

केंद्रीय गृहराज्य मंत्री ने लिया दिव्यांग बालक को गोद
हिन्दुस्तान टीम,समस्तीपुरSun, 20 Sep 2020 11:56 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने एक और दिव्यांग बच्चे को गोद लेकर उसका जीवन संवारने का संकल्प लिया। पीएम के 70वें जन्मदिन पर गोद लिये बच्चों की संख्या 70 हो गयी है। इससे पहले वे 69 बच्चों को गोद लेकर उसका सभी खर्च वहन कर रहे हैं।

पीएम के जनमदिन पर जिस बच्चे को केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री ने गोद लिया वह मोरवा प्रखंड के वनवीरा पंचायत के सुनील कुमार पासवान व जया पासवान का सबसे छोटा पुत्र गणेश कुमार (7) है। इसके लिए हलई स्थित केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के कार्यालय व आवास में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने मंत्री नित्यानंद राय का संदेश पढ़कर सुनाया।

इसमें मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उनहत्तरवें जन्मदिन पर उनहत्तर विकलांग बालक बालिकाओं को उन्होंने गोद लिया गया था। सभी की शिक्षा दीक्षा एवं इलाज का खर्च वे वहन कर रहे हैं। जिन दिव्यांग बालिकाओं को उन्होंने गोद लिया है उसकी पढ़ाई लिखाई के अलावा शादी भी वे अपने खर्च से ही कराएंगे। प्रधानमंत्री के सत्तरवें जन्मदिन पर सत्तरवें दिव्यांग बालक मोरवा प्रखंड के गणेश कुमार पासवान को गोद लिया गया है। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि आलोक कुमार ठाकुर, शिव कुमार सिंह, बालक की मां जया पासवान, सुमित कुमार झा, प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, राकेश कुमार, धीरज कुमार आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें