सौ से अधिक बीमारियों की दवा है तुलसी
तुलसी पूजन दिवस समारोह का आयोजन मोरवा और विभूतिपुर में किया गया। वक्ताओं ने तुलसी के धार्मिक और चिकित्सा महत्व के बारे में बताया। विधिविधान से तुलसी पूजा की गई और छात्रों ने 31 तुलसी के पौधे भी लगाए।...

मोरवा/विभूतिपुर, निज संवाददाता। तुलसी पूजन दिवस समारोह का आयोजन प्रखंडों में किया गया। खुदनेश्वर स्थान में संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि तुलसी का धार्मिक दृष्टि से बहुत बड़ा महत्व है। भगवान की पत्नी होने के साथ बिना तुलसी दल के भगवान का भोग नहीं लगता। शरीर विज्ञान की दृष्टि से तुलसी, गैस्ट्रिक, कैंसर, अल्सर, सहित एंटिसेप्टिक होने के कारण सौ से अधिक बीमारियों की दवा भी है। मंदिर न्यास समिति अध्यक्ष ईन्द्रदेव शर्मा की अध्यक्षता में अखिल भारतीय रामचरितमानस प्रचार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यनारायण मिश्र सत्य, जिला अध्यक्ष इंद्रकांत झा, महेश कुमार झा, सुशील कुमार वर्मा, गंगा प्रसाद मिश्र, आचार्य सुनील शास्त्री, कृष्ण मोहन मिश्र आदि मौजूद थे। इधर विभूतिपुर प्रखंड के कल्याणपुर में अवस्थित आवासीय सिद्धि विनायक इंटरनेशनल स्कूल में तुलसी पूजन एवम् गीता दिवस वैदिक मंत्रोचरण एवम् पूजा पाठ के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों ने 31 तुलसी का पौधे भी लगाया। विद्यालय के निदेशक डॉक्टर रमेश कुमार ठाकुर ने बताया तुलसी पूजन हमारी संस्कृति रही है। तुलसी पूजन का धार्मिक के साथ साथ वैज्ञानिक कारण भी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।