ट्रक ने कार में मारी टक्कर बाल बाल बचे भाजपा नेता

Mar 02, 2026 12:08 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share

ताजपुर में एनएच 28 पर तेजगति ट्रक ने एक कार को टक्कर मारी। कार में सवार पूर्व मुखिया सुरेश साह बच गए, लेकिन चोटिल हो गए। वे पार्टी के होली मिलन समारोह में शामिल होने जा रहे थे। ट्रक चालक घटना के बाद फरार हो गया।

ट्रक ने कार में मारी टक्कर बाल बाल बचे भाजपा नेता

ताजपुर। ताजपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय कोल्ड स्टोरेज चौक के समीप एनएच 28 में पीछे से आ रही तेजगति ट्रक ने एक कार में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सरसौना निवासी पूर्व मुखिया सह भाजपा नेता सुरेश साह बाल बाल बच गए। घटना में वे चोटिल हो गए। बताया कि घटना के वक्त वे कार में सवार हो समस्तीपुर जिला मुख्यालय में पार्टी के होली मिलन समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान घटना घटी। टक्कर मारते हुए ट्रक चालक ट्रक समेत फरार हो गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।