Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsTruck Accident Claims Life of 7-Year-Old Girl in Mathurapur Villagers Capture Vehicle
ट्रक व बाइक की टक्कर में बच्ची की मौत, चाचा घायल

ट्रक व बाइक की टक्कर में बच्ची की मौत, चाचा घायल

संक्षेप:

वारिसनगर के मथुरापुर घाट पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बुलेट सवार 7 वर्षीय सान्या कुमारी को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसका चाचा आशीष कुमार घायल है। ग्रामीणों ने ट्रक को पकड़ लिया, लेकिन चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Jan 14, 2026 12:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share Share
Follow Us on

वारिसनगर। मथुरापुर थाना क्षेत्र के मथुरापुर घाट के समीप सोमवार की देर रात तेज रफ्तार से जा रही ट्रक ने बुलेट सवार को रौंद डाला। इसमें से एक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। वहीं दूसरे का इलाज जारी है। मृतक बच्चे की पहचान अकबरपुर वार्ड 12 निवासी अनीश कुमार मंडल की पुत्री सान्या कुमारी (7) के रूप में की गई। वहीं उसके चाचा आशीष कुमार इलाजरत है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक का पीछा कर उसे पकड़ लिया। हालांकि चालक और उपचालक मौके से फरार होने में सफल रहे। ग्रामीणों ने ट्रक को मथुरापुर पुलिस के हवाले कर दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सान्या अपने चाचा आशीष कुमार के साथ बाइक से बाजार से घर अकबरपुर लौट रही थी। इसी दौरान तेज गति से आ रहे ट्रक ने बुलेट को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में सान्या की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मथुरापुर थाना के दरोगा जग निवास शर्मा, राजू प्रसाद यादव, पीटीसी रहमत खां सहित अन्य पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर थाना लाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी गयी है और फरार चालक व उपचालक की तलाश की जा रही है। इधर स्थानीय लोगों का कहना था कि इन दिनों मथुरापुर घाट पर बने गोलंबर के कारण सड़क काफी संकरी हो गई है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। साथ ही उक्त पुल के समीप बड़े गोलंबर का निर्माण उचित नहीं है और प्रशासन को इस ओर शीघ्र ध्यान देना चाहिए।