ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार समस्तीपुरआंधी से ग्रामीण इलाकों में पेड़ गिरे, कई झोपड़ी भी उड़ गयी

आंधी से ग्रामीण इलाकों में पेड़ गिरे, कई झोपड़ी भी उड़ गयी

समस्तीपुर, हिन्दुस्तान टीम। गुरुवार शाम अचानक आंधी के साथ साथ हुई मूसलाधार बारिश ने...

आंधी से ग्रामीण इलाकों में पेड़ गिरे, कई झोपड़ी भी उड़ गयी
हिन्दुस्तान टीम,समस्तीपुरThu, 19 May 2022 11:50 PM
ऐप पर पढ़ें

समस्तीपुर, हिन्दुस्तान टीम। गुरुवार शाम अचानक आंधी के साथ साथ हुई मूसलाधार बारिश ने भले ही लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी, लेकिन जिले में आम व लीची के साथ मकई की फसल को व्यापक नुकसान पहुंचाया। आंधी से ग्रामीण इलाकों में कई जगह पेड़ उखड़ गये जबकि गरीबों की झोपड़ी उड़ गयी। शहर में भी सड़क किनारे के दुकानों के बोर्ड व होर्डिंग तेज हवा में उड़ गयी। हालांकि इससे किसी के जानमाल की क्षति की खबर नहीं है। शहर में शाम करीब साढ़े चार बजे अचानक आंधी उठी। इससे सड़क पर मौजूद लोगों ने तुरंत सुरक्षित ठिकाना पकड़ गया। जिन लोगों के घर व दुकान की छतों पर बड़े बड़े होर्डिंग व बैनर लगे थे उसमें से कई तेज हवा में क्षतिग्रस्त हो गये। कुछ तो उड़ भी गये। हालांकि आंधी व बारिश के बाद भीषण गर्मी झेल रहे लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान 22 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।

डॉ राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ ए. सत्तार ने बताया कि आगे भी वर्षा की संभावना बनी रहेगी। उधर, ताजपुर में गुरुवार की शाम आयी आंधी से सड़क किनारे स्थित कई फुटपाथी दुकानों के अलावा निजी स्कूल आदि के एस्बेस्टस उड़ गए। वहीं इलाके की बिजली गुल हो गई। वातावरण में धूल का गुबार भर जाने से जो जहां थे वहीं फंसे रह गए। कुछ देर के लिए हाइवे पर भी वाहनों के ब्रेक लग गए। सिंघिया प्रखंड में आंधी ने आम व लीची को भारी क्षति पहुंचायी। आंधी से कच्चे आम और लीची टूट कर बगीचे में भर गये। मक्का व मूंग के खेतों में पानी लग गया। जिससे दोनों फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। किसान संतोष कुमार, रिंकू सिंह, बैद्यनाथ चौपाल, उपेन्द्र चौपाल, सरोज कुमार ने बताया कि मक्का की कटाई खलिहान में रखा गया था जो बारिश से खराब हो गया। कल्याणपुर प्रखंड में कई जगहों पर सड़क पर पेड़ गिर गया। समस्तीपुर दरभंगा मुख्य मार्ग में बासुदेवपुर कुशवाहा चौक एवं भुट्टा चौक के समीप जामुन का विशाल पेड़ गिर जाने से घंटा भर के लिए आवागमन बाधित भी हुआ। बासुदेवपुर कुशवाहा चौक के समीप भी विशाल जामुन का पेड़ खाद व कीटनाशक दुकान पर गिर गया था। जबकि लदौरा स्कूल के समीप जामुन का पेड़ गिरने से कल्याणपुर पूसा मुख्य सड़क पर करीब 30 मिनट आवागमन बाधित हुआ।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें