भाजपा कार्यकर्ताओं का एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
कल्याणपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अभिजीत शर्मा ने की और राम सुमिरन सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं की भूमिका और केंद्र सरकार की योजनाओं पर चर्चा की। कार्यक्रम में कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कल्याणपुर। कल्याणपुर उत्तरी मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल महामंत्री नरेंद्र कुमार सिंह के आवास पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यक्रम का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता उत्तरी मंडल अध्यक्ष अभिजीत शर्मा ने की। वहीं प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम सुमिरन सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष राम सुमिरन सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। कार्यकर्ता की मजबूती पर ही संगठन को इसका लाभ मिल पाता है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं की विस्तार पूर्वक चर्चा की। साथ ही भाजपा के सिद्धांत, राष्ट्रवाद, सुदृढ़ीकरण आदि की जानकारी दी।
मौके पर जिला उपाध्यक्ष मधुबाला, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा, पूर्व मुखिया रंजन चौधरी, कमोड यादव, अभिषेक कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


