Samastipur News: एक घंटे नियंत्रित कर होगा जानकी एक्सप्रेस का परिचालन

हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
Follow us on Google News
share

Samastipur News: समस्तीपुर। ट्रेन संख्या 15284 जयनगर-मनihारी जानकी एक्सप्रेस का परिचालन 12, 13, 15, 17, 20 और 27 सितंबर को सिमरी बख्तियारपुर और सहरसा के बीच करीब एक घंटे नियंत्रित कर होगा। इसी अवधि में अन्य ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित रहेगा।

Samastipur News: एक घंटे नियंत्रित कर होगा जानकी एक्सप्रेस का परिचालन

Samastipur News: समस्तीपुर। ट्रेन संख्या 15284 जयनगर-मनिहारी जानकी एक्सप्रेस का परिचालन 12, 13, 15, 17, 20 और 27 सितंबर को सिमरी बख्तियारपुर और सहरसा के बीच करीब एक घंटे नियंत्रित कर होगा।

ट्रेन पुनर्निर्धारण

वहीं ट्रेन संख्या 55570 सहरसा-पूर्णिया पैसेंजर इस अवधि में सहरसा से 90 मिनट पुनर्निर्धारित होकर खुलेगी। 26 सितंबर को इसे सहरसा और बैजनाथपुर के बीच 40 मिनट नियंत्रित किया जाएगा। ट्रेन संख्या 03215 पूर्णिया कोर्ट-पाटलिपुत्र स्पेशल एक्सप्रेस भी 12, 15 और 27 सितंबर को पूर्णिया कोर्ट से 90 मिनट पुनर्निर्धारित होकर चलेगी। 26 सितंबर को इसे बनमनखी और दौरम मधेपुरा के बीच 40 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।

आरओबी निर्माण जानकारी

रेलवे ने इस बाबत विज्ञप्ति जारी कर बताया कि सहरसा-पूर्णिया कोर्ट रेलखंड पर दौरम मधेपुरा और बैजनाथपुर स्टेशनों के बीच समपार संख्या 95 बी पर आरओबी निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से बनने वाले आरओबी के निर्माण के लिए रेलवे ने ट्रैफिक और पावर ब्लॉक की अनुमति दी है। गर्डर लॉन्चिंग सहित अन्य तकनीकी कार्यों के कारण 12, 13, 15, 17, 20, 26 और 27 सितंबर को इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इस अवधि में सुबह 8.20 से दोपहर 12.20 बजे तक चार घंटे का ब्लॉक रहेगा। वहीं 26 सितंबर को सुबह 8.20 से 11.20 बजे तक तीन घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा। ब्लॉक के कारण अन्य मेल, एक्सप्रेस और मालगाड़ियों का संचालन भी नियंत्रित किया जाएगा।

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦किस ट्रेन का परिचालन नियंत्रित किया जाएगा?−
ट्रेन संख्या 15284 जयनगर-मनिहारी जानकी एक्सप्रेस का परिचालन नियंत्रित किया जाएगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar Newsसमस्तीपुरSamastipur News: एक घंटे नियंत्रित कर होगा जानकी एक्सप्रेस का परिचालन