ट्रेन के चपेट में आने से वृद्ध की मौत
उजियारपुर के सुपौल गांव में एक वृद्ध रामाश्रय राय (75) की ट्रेन की ठोकर लगने से मौत हो गई। यह घटना रविवार सुबह हुई जब वह शौच के लिए रेल ट्रैक पार कर रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने इनकार कर दिया और अंत में बिना पोस्टमार्टम के अंतिम संस्कार किया।

उजियारपुर। समस्तीपुर खगड़िया रेलखंड अंतर्गत अंगारघाट थाना के सुपौल गांव में ट्रेन की ठोकर लगने से एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना रविबार सुबह की बतायी गयी है। मृतक की पहचान गांव के वार्ड 7 निवासी रामाश्रय राय (75) के रूप में हुयी है। बताया जाता है की रामाश्रय सुबह में शौच के लिए रेल ट्रैक पार कर रहे थे। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई है। सूचना पर अंगारघाट थाना के अपर थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, एएसआई बिरेश्वर सिंह सदलबल मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए पंचनामा बनाने की बात कही। लेकिन परिजन पोस्टमार्टम करवाने से इनकार करते हुए पंचनामा पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया।
अंत में बिना पोस्टमार्टम के ही मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



