पूसा के दिघरा नौआचक के युवक की ट्रेन से गिरकर मौत
पूसा के दिघरा पंचायत के नौआचक गांव के राकेश कुमार (29) की ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। वह 24 फरवरी को होली के लिए मुंबई से घर आ रहा था। परिवार ने उसका शव प्रयागराज के छिउकी स्टेशन के निकट रेलवे ट्रैक पर पाया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पूसा। पूसा थाना के दिघरा पंचायत के नौआचक गांव निवासी (वार्ड-2) सुरेन्द्र यादव के पुत्र राकेश कुमार (29) की मौत ट्रेन से गिरने से हो गई। शनिवार की सुबह उसका शव नौआचक गांव पहुंचा। इस दौरान परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मौके पर मौजूद पूर्व मुखिया सुनील कुमार सुमन ने बताया कि राकेश काफी होनहार लड़का था। वह करीब 10 वर्षो से मुंबई में नेवी के माध्यम से ठेके से जुड़ा कार्य करता था। होली को लेकर वह 24 फरवरी को मुबई से पाटलीपुत्रा के लिए ट्रेन में चला। रात के 10 बजे तक उसकी बातचीत परिवार वालों से हुई।
सुबह में उसे लेने घर से लोग गये थे। ट्रेन में उसका सामान भी सीट पर मिल गया। लेकिन राकेश की जानकारी नहीं मिल सकी। बाद में पूछताछ के दौरान उसका शव प्रयागराज के छिउकी स्टेशन के निकट कर्चना यार्ड के निकट रेलवे ट्रैक के पास रेलवे पुलिस को मिलने की जानकारी मिली। सूचना पर परिवार वाले घटनास्थल पहुंचे एवं पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर परिवार वाले लौट गये। मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि मृतक का भाई मिथलेश कुमार एवं एक बहन भी मुंबई में रहती है। बहरहाल घटना के बाद से ही मां मीना देवी समेत परिजनों के रो-रोकर बुरा हाल है। पूर्व मुखिया ने बताया कि यहां से लौटने के बाद उसे कार्यो से विदेश जाना था। लेकिन पुत्र के घर आने की खुशी गम में तब्दील हो गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


