Samastipur News: सड़क हादसे में जख्मी महिला की डीएमसीएच में हुई मौत
हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
Samastipur News: समस्तीपुर में एक सड़क हादसे में 45 वर्षीय सुनीता देवी की मौत हो गई। यह घटना 13 सितंबर को हुई, जब उनकी बाइक को एक टेंपो ने टक्कर मार दी। सुनीता गंभीर रूप से घायल हुईं और चार दिनों के इलाज के बाद उनकी मौत हो गई।

Samastipur News: समस्तीपुर। अलीनगर थाना क्षेत्र के एसएच 88 स्थित गौरीडीह के पास सड़क हादसे में जख्मी महिला की मौत इलाज के दौरान गुरुवार को डीएमसीएच में हो गई। मृतका की पहचान समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के बेला वार्ड संख्या आठ निवासी नथुनी मंडल की पत्नी सुनीता देवी (45) के रूप में की गई। पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के पुत्र प्रदीप कुमार ने बताया कि गत 13 सितंबर को गौरीडीह स्थित ननिहाल से मां को साथ लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान हाइवे पर एक टेंपो ने बाइक को ठोकर मार दी। बाइक पर पीछे बैठी उनकी मां सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गई।
स्थानीय लोगों की मदद से उसे डीएमसीएच में भर्ती कराया। यहां चार दिनों के उपचार के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।

