सड़क हादसे में दो युवक की मौत, लोगों ने किया सड़क जाम
चकमेहसी में मंगलवार को एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अनिल कुमार और उपेंद्र पासवान के रूप में हुई। बाइक सवार युवक ने अनियंत्रित होकर ऑटो में ठोकर मारी, जिससे तीन लोग जख्मी हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया, जिसे पुलिस ने समझा-बुझाकर हटवाया।

चकमेहसी। चकमेहसी थाना क्षेत्र में मंगलवार को सड़क हादसे में दो युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान हजपुरवा पंचायत के वार्ड 10 बसनपट्टी का अनिल कुमार और उपेंद्र पासवान के रूप में हुई। घटना से आक्रोशित लोगों ने कल्याणपुर से पूसा मुख्य पथ के कुसियारी चौक के समीप सड़क जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझा कर सड़क जाम हटवाया। बताया गया है कि मंगलवार को बाइक सवार युवक ने अनियंत्रित होकर कल्याणपुर से पूसा मुख्य पथ के मालीनगर राम लीला चौक के निकट एक मालवाहक ऑटो में पीछे से ठोकर मार दी। जिसमें तीन लोग जख्मी हो गए।
इलाज के लिए परिजनों ने जख्मी को पुलिस के सहयोग से निजी अस्पताल में भेजा। जहां दो युवकों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शब के साथ परिजनो ने कल्याणपुर से पूसा मुख्य पथ के कुशियारी चौक के साथ जाम कर दिया। सूचना पर थाना अध्यक्ष मनीष कुमार,अपर थाना अध्यक्ष शब्बीर खान के नेतृत्व में पुलिस पहुंची। लेकिन काफी समझाने के बाद भी लोग सड़क जाम हटाने को तैयार नहीं थे। बाद में उपप्रमुख प्रतिनिधि कुंदन झा, रमेश शर्मा, पैक्स अध्यक्ष अजीत कुमार, उमेश शर्मा, रजनीश कुमार आदि ने हरसंभव मदद का भरोसा दिलाकर सड़क जाम हटवाया। पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। सूचना पर सदर 2 डीएसपी संजय कुमार,कल्याणपुर थाना अध्यक्ष रणवीर कुमार रावत भी पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनो को सौप दिया। जहां बुधवार को शव का दाह संस्कार कर दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


